Live TV
Search
Home > मनोरंजन > जब पंकज त्रिपाठी को छोटा सा रोल करता देख भड़क उठे नाना पाटेकर, मारने की दे डाली धमकी, फिर कह दी ये बात

जब पंकज त्रिपाठी को छोटा सा रोल करता देख भड़क उठे नाना पाटेकर, मारने की दे डाली धमकी, फिर कह दी ये बात

Pankaj Tripathi: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक बार नाना पाटेकर ने पंकज त्रिपाठी को अभिनय करते देखा और भड़क गए. फिर क्या कहा चलिए जानते हैं.

Written By:
Last Updated: April 28, 2026 13:51:45 IST

Mobile Ads 1x1

पंकज त्रिपाठी हिंदी सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं. उन्होंने अपने शुरुआती करियर में बहुत संघर्ष किया है. अभिनेता ने शुरुआती समय में कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल भी किए. एक बार की बात है जब एक्टर नाना पाटेकर ने उन्हें एक्टिंग करते देखा, तो पंकज त्रिपाठी पर भड़क गए. साथ ही अभिनेता को एक सलाह दे डाली. इस बात का खुलासा खुद नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में किया था. 

क्यों भड़क गए थे नाना पाटेकर?

नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में एक बार बताया, ‘मैं ‘काला’ नाम की फिल्म कर रहा था रजनीकांत सर के साथ. उसी फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक पुलिस अफिसर का रोल कर रहे थे. जब मैंने देखा, तो मैंने कहा पंकज तू यहां क्या कर रहा है? तो उन्होंने कहा कि एक छोटा सा रोल है. फिर मैंने कहा ये ऐसा रोल क्यों करते हैं आप? तो पंकज कहते हैं नहीं अन्ना थे आप थे तो काम करने का मन किया. मैंने कहा आप बहुत बड़े एक्टर है. हमारे साथ काम करके आप बड़े नहीं होंगे. आप बड़े एक्टर हैं. दोबारा कहीं ऐसे रोल किया तो मैं मारूंगा. अपने आप को अंडरएस्टीमेट मत मानिए.’

यह खबर भी पढ़ें: सोमवार आते ही बॉक्स ऑफिस पर बिगड़ा फिल्मों का खेल, ‘भूत बंगला’ से लेकर ‘माइकल’ तक की कमाई हुई धड़ाम

पंकज त्रिपाठी का वर्कफ्रंट

फिल्मी करियर के शुरुआती वर्षों में पंकज त्रिपाठी ने कई फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाईं, जिनमें रन (2004) , अपहरण (2005) , ओमकारा (2006) , शौर्य (2008) , रावण (2010) , चिल्ड्रन्स पार्टी (2011) और अग्निपथ (2012) शामिल हैं. इनमें से कई फिल्मों में उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई. लगभग आठ साल के काम के बाद, अभिनेता को ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ (2012) में अपनी पहली मुख्य भूमिका मिली. यह फिल्म अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित दो भागों वाली गैंगस्टर फिल्म थी, जो कोयला माफिया पर आधारित थी. इस फिल्म ने एक्टर को गजब की लोकप्रियता दिलाई. वेब सीरीज मिर्जापुर में कालीन भैया के रोल में पंकज त्रिपाठी ने सबका ध्यान खींच लिया था. 

MORE NEWS