Live TV
Search
Home > मनोरंजन > कौन हैं शमीम खान? जिन्होंने मर्दों की दूसरी शादी पर दिया विवादित बयान, भड़की पाकिस्तानी आवाम

कौन हैं शमीम खान? जिन्होंने मर्दों की दूसरी शादी पर दिया विवादित बयान, भड़की पाकिस्तानी आवाम

Shamim Khan on Second Marriage: एक पॉडकास्ट के दौरान, पाकिस्तानी एक्ट्रेस शमीम खान से दूसरी शादी के बारे में उनकी राय पूछी गई. जिसपर शमीम ने कहा कि कोई भी पुरुष दूसरी शादी करने के लिए आज़ाद है, बशर्ते वह अपनी पहली पत्नी से इजाज़त ले ले. किसी भी पुरुष को अपनी पहली पत्नी को कभी नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि वही उसके वंश को आगे बढ़ाती है. इसलिए, अपनी पहली पत्नी को नजरअंदाज करना गलत है.

Written By:
Last Updated: 2026-04-29 16:41:00

Mobile Ads 1x1
Shamim Khan Controverisal Statement: ‘कोई भी पुरुष दूसरी शादी करने के लिए आजाद है’. यह कहना है पाकिस्तानी एक्ट्रेस शमीम खान का, जिसके बाद पाकिस्तान की जनता के बीच हड़कंप मच गया. एक पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस से दूसरी शादी के बारे में उनकी राय पूछी गई थी. जिसका जवाब सुन अब हर कोई हैरान है. 
 
एक्ट्रेस के मुताबिक, दूसरी शादी करने में अपने आप में कुछ भी गलत नहीं है. यह बयान देने के बाद से, शमीम ऑनलाइन ट्रोलर्स का निशाना बन गई हैं. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर और आखिरकार शमीम खान कौन हैं.
 
शमीम खान कौन हैं?

शमीन खान एक पाकिस्तानी टीवी अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से पाकिस्तानी टेलीविजन सीरियलों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2013 के ड्रामा गोहर-ए-नायाब से की और 2019 में फ़िल्म गुम से फ़िल्मों में कदम रखा. इसके आलावा उन्होंने हिना की खुशबू, धड़कन, भरोसा प्यार तेरा, और खुदा और मोहब्बत 3 में भी काम कर चुकी है.
 
पाकिस्तानी एक्ट्रेस शमीम खान ने क्या कहा?

एक पॉडकास्ट के दौरान, एक्ट्रेस से दूसरी शादी के बारे में उनकी राय पूछी गई.  जिसपर शमीम ने कहा कि कोई भी पुरुष दूसरी शादी करने के लिए आज़ाद है, बशर्ते वह अपनी पहली पत्नी से इजाज़त ले ले. किसी भी पुरुष को अपनी पहली पत्नी को कभी नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि वही उसके वंश को आगे बढ़ाती है. इसलिए, अपनी पहली पत्नी को नजरअंदाज करना गलत है.
 
इसके जवाब में, होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या पुरुषों को अपनी पहली पत्नी के साथ शादीशुदा रहते हुए दूसरी शादी करनी चाहिए? शमीम ने जवाब दिया कि अगर कोई महिला 40 साल की उम्र पार कर चुकी है, और उसके पति को अब उस रिश्ते में कोई भविष्य नहीं दिखता, अगर वह अपनी पत्नी से खुश नहीं है और उसे दोबारा शादी करने की जरूरत महसूस होती है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है. कोई भी पुरुष अपनी पत्नी से इजाजत लेने के बाद दूसरी शादी कर सकता है. हालांकि, एक बार शादी हो जाने के बाद, मैं शादी के बाहर के रिश्तों (extramarital affairs) के सख्त खिलाफ हूं.

View this post on Instagram

A post shared by The Trending Pk (@thetrendingpk2025)

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल 

पॉडकास्ट से शमीम खान का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और नेटिजन्स ने उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा कि शादी सिर्फ़ मज़े के लिए नहीं होती; यह एक ज़िम्मेदारी है.  दूसरे ने पूछा और अगर महिला को वह पुरुष पसंद न हो तो उसे क्या करना चाहिए? एक और यूज़र ने टिप्पणी की ऐसा बयान देने के लिए शमीम को जेल में डाल देना चाहिए.

MORE NEWS