यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ पांच दिन बचे हैं. मेकर्स ने 21 अगस्त से इस गैंगस्टर ड्रामा के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
मुंबई और बेंगलुरु में महंगे हुए टिकट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के प्रीमियम सिनेमाघरों में ‘टॉक्सिक’ के टिकटों के दाम काफी तेजी से बढ़ रहे हैं.
मुंबई: बांद्रा के जियो वर्ल्ड ड्राइव में टिकट की कीमत 2,250 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि जियो वर्ल्ड प्लाजा में कुछ सीटों के टिकट 2,600 रुपये तक में बिक रहे हैं.
बेंगलुरु: फोरम रेक्स वॉक जैसे सिनेमाघरों में टिकट की कीमत टैक्स मिलाकर 2,181 रुपये तक देखी जा रही है.
दोनों ही शहरों में ज्यादातर प्रीमियर शो के टिकट 1,500 रुपये तक की रेंज में मिल रहे हैं.
एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड
हिंदी भाषा में फिल्म की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त को शुरू हुई थी. बुकिंग शुरू होने के महज 6 घंटे के भीतर ही देश की प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन (PVR, INOX और Cinepolis) में 30,000 से ज्यादा टिकट बिक गए. इस साल ‘धुरंधर’ के बाद ‘टॉक्सिक’ दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है, जिसे एडवांस बुकिंग में इतनी शानदार शुरुआत मिली है.
12,000 स्क्रीन पर होगी रिलीज
खबरों के अनुसार, मेकर्स इस फिल्म को दुनियाभर में लगभग 12,000 स्क्रीन पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के फिल्म को ‘A’ (Adult) सर्टिफिकेट देकर पास किया है.
कियारा आडवाणी और नयनतारा के अभिनय से सजी यह फिल्म 26 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. जिसमें यश मुख्य भूमिका में होंगे