Anushka Sharma IPL 2026 Fashion: इन दिनों खेल जगत में आईपीएल का दबदबा चल रहा है लेकिन हाल ही में जिसने सबका ध्यान खीचा है वो है विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा. हाल के इंडियन प्रीमियर लीग में वो अपने पति को चीयर करने के लिए गई और वहां पर उनके कपड़े काफी चर्चे में आ गए. एक्ट्रेस ने एक बहुत ही स्टाइलिश आउटफिट कैरी किया जो काफी मजेदार था.
बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का मैच हुआ और उसमें विराट कोहली को चीयर करने उनकी पत्नि स्टैंड में पहुंची. तभी से ये ट्रेंड करने लगा कि ‘स्टैंड में लेडी लक’
अनुष्का शर्मा ने RCB VS LSG मैच में क्या पहना था?
अनुष्का शर्मा को मैच के दौरान स्टैंड में खड़ा देखा गया. वहां पर एक्ट्रेस ने क्रॉप टॉप औग स्कर्ट पहना. इंस्टाग्राम पेज बॉलीवुड वूमेन क्लोसेट के मुताबिक, ये सेट फ्रेंच लग्जरी रेडी-टू-वियर ब्रांड सैंड्रो पेरिस ऑफिसियल का है. एक्ट्रेस ने जो टॉप पहना हुआ है उसे कहा जाता है रफल स्ट्राइप्ड शर्ट और इसकी कीमत USD 350 (लगभग ₹32,665) है. वहीं स्कर्ट की कीमत USD 425 (लगभग ₹39,665) है. साथ ही एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हाथ में घड़ी और ब्रेसलेट पहना और अपने बालों को भी खुला रखा.
अनुष्का शर्मा के बारे में
अनुष्का शर्मा एक बहुत ही शानदार एक्ट्रेस हैं और उनके पति एक शानदार क्रिकेटर है जिनका नाम है विराट कोहली और लोग उन्हें प्यार से चीकू कहते हैं. इस कपल के रिश्ते की शुरुआत 2013 में एक ऐड के दौरान हुई और फिर 2017 में दोनों ने शादी कर ली. अभी उनके दो बच्चे हैं एक बेटी और एक बेटा. बेटी वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ और बेटे अकाय का जन्म 15 फरवरी 2024 को हुआ.