<
Categories: मनोरंजन

Agastya Nanda की गर्लफ्रेंड का क्या है नाम? अमिताभ बच्चन से क्या है रिश्ता? यहां जानें हर सवाल के जवाब

Agastya Nanda: अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म इक्कीस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लोग उनकी गर्लफ्रेंड और नेटवर्थ के बारे में जानकारी मांग रहे हैं.

 Agastya Nanda: अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह फिल्म कई वजहों से चर्चा में है. यह महान अभिनेता धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म है, जो उन्होंने दुनिया को अलविदा कहने से कुछ महीने पहले शूट की थी. इसके अलावा इस फिल्म में अगस्त्य नंदा ने एक तरह से लीड रोल प्ले किया है. यह फिल्म एक तरह से धर्मेंद्र और उनके करीबी दोस्त अमिताभ बच्चन से जुड़ी हुई है, क्योंकि अगस्त्य  नंदा अमिताभ बच्चन के नाती हैं. इस फिल्म का प्रमोशन जोरदार तरीके से किया गया. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट जानबूझकर 1 जनवरी, 2026 की गई, जिससे फिल्म को ‘धुरंधर’ के थपेड़े नहीं झेलने पड़ें. फिल्म की रिलीज के साथ ही अगस्त्य नंदा चर्चा में है. इस स्टोरी में हम देंगे अगस्त्य नंदा के बारे में हर जानकारी.  

कब हुई एक्टिंग की शुरुआत?

वर्ष 2023 में ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द आर्चीज़’ से अगस्त्य नंदा ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित किया. इसमें वह आर्चीज बने थे. अगस्त्य नंदा के रोल को सराहा भी कराया था. 

कहां से की है पढ़ाई

श्वेता बच्चन नंदा और उद्योगपति निखिल नंदा के बेटे  अगस्त्य की लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच है, जबकि उनका वजन करीब 60 किलोग्राम बताया जाता है.अगस्त्य की एक बड़ी बहन नव्या नवेली नंदा भी हैं, जो एक सफल उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. अगस्त्य ने लंदन के सेवनओक्स स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की. रिश्ते में अगस्त्य नंदा शोमैन राजकपूर के परनाना लगते हैं. 

कहां से सीखा अभिनय

अगस्त को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. वह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन से गहरे स्तर पर जुड़े हैं. स्कूल के दिनों में थिएटर और परफॉर्मेंस के जरिए उनमें अभिनय की रुचि विकसित हुई. स्कूल के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिला. इस दौरान भी अभिनय करते-सीखते रहे. 

किससे है अफेयर?

अगस्त्य नंदा का नाम अक्सर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ जोड़ा जाता है. सुहाना शाहरुख खान और गौरी खान के बेटी हैं. अगस्त्य ने साल 2023 में ‘द आर्चीज़’ से अभिनय की शुरुआत की, जिसमें उनके साथ खुशी कपूर और सुहाना खान भी नजर आईं. हो सकता है कि दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान अच्छे दोस्त बने हों. दोनों के रिश्तों के लेकर अब तक कहीं से भी पु्ष्टि नहीं हुई. 

अगस्त्य नंदा की नेट वर्थ

अगस्त्य नंदा उद्योगपति के खानदान से ताल्लुक रखते हैं. पिता निखिल नंदा एक प्रमुख भारतीय उद्योगपति हैं. वह एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. यह कंपनी ट्रैक्टर और इंजीनियरिंग उपकरण बनाती है.  अगस्त्य नंदा की अनुमानित नेटवर्थ 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है. अब तक उनकी कमाई ‘द आर्चीज़’,  फिल्म ‘इक्कीस’ की फीस और कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट्स से हुए हैं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

MP Board 5th, 8th Result 2026 Live Updates: आज कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?

राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार, 25 मार्च को सुबह 11 बजे कार्यालय के सभाकक्ष में…

Last Updated: March 25, 2026 06:58:08 IST

Mamata Banerjee Resignation: ममता बनर्जी ने 23 पदों से दिया इस्तीफा, बंगाल चुनाव से पहले क्यों लिया बड़ा फैसला?

Mamata Banerjee Resignation: पश्चिम बंगाल में चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार जारी है. बंगाल…

Last Updated: March 25, 2026 06:55:12 IST

Sonia Gandhi Health: बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत, गंगाराम हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती; अब कैसी हैं कांग्रेस की पूर्व प्रेसिडेंट ?

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस की पूर्व प्रेसिडेंट सोनिया गांधी को सीने में इन्फेक्शन की शिकायत…

Last Updated: March 25, 2026 06:43:24 IST

MP Board 5th, 8th Result 2026 Today: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट rskmp.in पर आज, चेक करने का ये है Direct Link

MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2026 Today: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं…

Last Updated: March 25, 2026 06:16:59 IST

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST