होम / Karwa Chauth Moon Time: आज मनाई जा रही करवा चौथ, जानें चांद निकलने का समय

Karwa Chauth Moon Time: आज मनाई जा रही करवा चौथ, जानें चांद निकलने का समय

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : October 13, 2022, 8:48 am IST

Karwa Chauth Moon Time: आज पूरे देश में करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। सुहागिनों के लिए करवा चौथ का बड़ा महत्व होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। हिंदू धर्म में करवा चौथ का बड़ा ही महत्व होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार कर नए कपड़े पहन कर चांद की पूजा करती हैं। चांद निकलके बाद उसके दर्शन करके अर्घ्य देकर सुहागिनें पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं।

करवा चौथ शुभ योग

आज गुरुवार 13 अक्तूबर को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। आज गुरुवार है और सभी ग्रहों में सबसे अधिक शुभ फल देने वाले गुरु ग्रह स्वयं अपनी राशि में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार 46 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है। करवा चौथ पर इस वजह से इस साल गुरु का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। यह संयोग सुख-समृद्धि और वैभव में वृद्धि करने वाला होगा। इसी के साथ ही सुहागिन महिलाओं के अखंड सौभाग्य लिए बेहद ही शुभ फलदायी है। इसके साथ ही आज करवा चौथ के दिन चंद्रमा और बुध ग्रह उच्च राशि में विराजमान हैं। बता दें कि करवा चौथ की पूजा को बुधादित्य तथा महालक्ष्मी योग सफल और मंगलकारी बनाएंगे।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त

मुहूर्त- शाम 05 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 07 बजकर 03 मिनट तक

चंद्रोदय का समय

आज 13 अक्टूबर, 2022 को करवा चौथ पर शाम 08 बजकर 10 मिनट पर चांद के दर्शन होंगे।

बता दें कि आज करवा चौथ पर इस समय के आस पास देश के करीब सभी शहरों में चांद निकल आएगा।

Also Read: करवा चौथ के दिन सुहागिनें बनाएं इन रंगों से दूरी, सुहाग पर पड़ सकता बुरा प्रभाव

Also Read: आज करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं न करें ये काम, होता है अशुभ

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Heeramandi Azadi Song Out: रिलीज हुआ हीरामंडी का गाना आजादी, सोनाक्षी-मनीषा की आजादी की लड़ाई खड़े कर देगी रोंगेटे -Indianews
अनिल कपूर के साथ काम करना चाहती थी Upasana Singh, डायरेक्टर ने रखी दी ये शर्त -Indianews
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में महिलाओं ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर वीडियो ने पकड़ी रफ्तार-Indianews
पेरेंट्स को समय ना दे पाने पर आज भी पछताते हैं Dharmendra, पिता और बेटे के साथ शेयर की तस्वीर -Indianews
मां बनने के बाद काम करना चाहती हैं Yami Gautam, पति की तारीफ में बोले ये शब्द -Indianews
कनाडा में खालसा दिवस पर लगे खालिस्तान के नारे, पीएम ट्रूडो ने कहा हम करेंगे आपकी रक्षा-Indianews
Whatsapp Update: व्हाट्सएप जल्द लाने जा रहा एक नया अपडेट, हो सकते हैं ये बड़े बदलाव-Indianews
ADVERTISEMENT