<
Categories: हेल्थ

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से क्या होगा? बॉडी डिटॉक्स से स्ट्रॉन्ग इम्युनिटी तक… जानिए कमाल के फायदे

Leamon water Benefits: नींबू पानी शरीर के लिए लाभकारी होता है और इससे इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है. सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास गुनगुना नींबू पानी पीना सेहत के लिए कमाल होता है. यह शरीर को डिटॉक्स करता है, पाचन को सुधारता है और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखता है. इस पानी को पीने के कई और फायदे बता रही हैं डाइटिशियन खुशबू शर्मा-

Leamon water Benefits: नींबू पानी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह केवल बाहरी तौर पर ही नहीं, बल्कि अंदरूनी तौर पर भी जरूरी है. आमतौर पर लोगों को लगता है कि गर्मियों में ही इस पानी को पीना चाहिए. लेकिन, हेल्थ एक्सपर्ट्स सर्दियों में भी नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं. बता दें कि, नींबू पानी शरीर के लिए लाभकारी होता है और इससे इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है. सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास गुनगुना नींबू पानी पीना सेहत के लिए कमाल होता है. यह शरीर को डिटॉक्स करता है, पाचन को सुधारता है और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखता है. दरअसल, सर्दियों में जब मेटाबॉलिज्म थोड़ा धीमा पड़ जाता है, तब गुनगुना नींबू पानी शरीर के अंदरूनी सिस्टम को सक्रिय कर देता है. अब सवाल है कि आखिर नींबू पानी पीने के फायदे क्या हैं? नींबू पानी पीने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर हो सकती हैं? इस बारे में India News को बता रही हैं डाइट फॉर डिलाइट क्लीनिक नोएडा की डाइटिशियन खुशबू शर्मा- 

सुबह खाली पेट नींबू पानी क्यों पीएं?

एक्सपर्ट बताते हैं कि यह नुस्खा रोजमर्रा की छोटी-मोटी परेशानियों जैसे अपच, पेट में गैस, सूजन और थकान से राहत दिलाने में भी मदद करता है. नींबू में उच्च मात्रा में विटामिन-सी होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखता है और शरीर को सर्दी-जुकाम, वायरल इंफेक्शन और अन्य सामान्य बीमारियों से बचाने में कारगर है.

ऐसे तैयार करें नींबू पानी

इस आसान नुस्खे को अपनाना बेहद सरल है. एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें आधा नींबू निचोड़ें. स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा शहद मिला सकते हैं, लेकिन चीनी का उपयोग न करें. ध्यान रखें कि पानी बहुत गर्म न हो; सिर्फ हल्का गुनगुना पानी पर्याप्त है. इस तरह, सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीने की आदत न केवल शरीर को डिटॉक्स करती है, बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाती है, वजन संतुलित रखती है और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखती है.

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे?

बॉडी डिटॉक्स करे: एक्सपर्ट के अनुसार, नींबू में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं. जब आप सुबह खाली पेट नींबू पानी पीते हैं, तो यह लिवर को सक्रिय कर देता है और पाचन प्रक्रिया को सुचारू बनाता है. इससे शरीर में जमा गंदगी और एसिडिटी धीरे-धीरे खत्म होती है और आपको दिनभर ताजगी मिलती है.

वजन घटाए: नींबू पानी का सेवन वजन घटाने में भी सहायक माना जाता है. गुनगुना नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, पाचन शक्ति को सुधारता है और शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को कम करता है. इसलिए जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए नींबू पानी बहुत कारगर घरेलू उपाय है. अगर आप सुबह खाली पेट इसे रोज पीते हैं, तो धीरे-धीरे वजन घटाने में मदद मिलती है.

इम्यून बूस्ट करे: नींबू में मौजूद विटामिन C, पोटैशियम और फ्लेवोनोइड्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. यह संक्रमण, सर्दी-जुकाम और गले की खराश से बचाव में भी मदद करता है. अगर आप रोज सुबह गुनगुने नींबू पानी से दिन की शुरुआत करते हैं, तो आप सर्दियों में भी फिट और एक्टिव रह सकते हैं.

पाचन क्रिया को ठीक रखे: खाली पेट नींबू पानी पीने से पेट की सफाई और पाचन क्रिया दोनों में सुधार होता है. यह पेट में बनने वाले पाचक रसों को सक्रिय करता है, जिससे खाना अच्छे से पचता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है. इसके अलावा यह गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी परेशानियों को भी दूर रखता है.

ग्लोइंग और हेल्दी स्किन: नींबू पानी सिर्फ शरीर के अंदरूनी स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि त्वचा की खूबसूरती के लिए भी फायदेमंद है. इसमें मौजूद विटामिन C कोलेजन के निर्माण में मदद करता है, जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से चेहरे पर नैचुरल ग्लो आता है और झुर्रियां भी कम होती हैं. 

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

बिहार के सुपौल में युवती की नृशंस हत्या से मचा हड़कंप: घर से कुछ दूर सरकारी स्कूल में मिला शव! इलाके में दहशत

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में…

Last Updated: May 20, 2026 14:19:10 IST

तेलंगाना में प्रेमी से शादी करने के लिए 6 साल की बेटी को उतारा मौत के, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Telangana News: अलवाल में एक चौंकाने वाली घटना  सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी मां…

Last Updated: May 20, 2026 14:16:23 IST

RR vs LSG: ‘लंबे समय तक खेला तो…’, POTM जीतने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? बताया आगे का प्लान

Vaibhav Suryavanshi Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की तूफानी पारी खेलने के…

Last Updated: May 20, 2026 13:23:46 IST

Funny Jokes: मैं रोज पूजा करती हूं, काश श्रीकृष्ण के दर्शन हो जाएं? पत्नी के कहने पर फिर पति ने जो कहा…

Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी…

Last Updated: May 20, 2026 11:46:50 IST

IPL का नया ‘सिक्सर किंग’! वैभव सूर्यवंशी के आगे रसेल-पूरन भी फीके, खतरे में क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Most Sixes In IPL: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास…

Last Updated: May 20, 2026 11:33:09 IST

50 लाख की सुपारी, 67 गोलियां और बिछ गई 4 लाशें…  9 साल बाद क्यों बंद हो गया धनबाद का बहुचर्चित हत्याकांड केस

Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…

Last Updated: May 19, 2026 23:48:57 IST