<
Categories: हेल्थ

इंटीमेट होने से पहले जरूर करें ये 8 रोमांस, पार्टनर का मिनटों में बन जाएगा मूड, चरम सुख भी मिलेगा!

Steps Before Intimate: बेहतर सेक्सुअल लाइफ के लिए बहुत सारी बातों को समझना जरूरी है. तब जाकर आप ऐसी लाइफ को एंजॉय कर सकते हैं. इसके लिए शुरू से लेकर अंत तक सबकुछ सही तरीके से करना होता है. क्योंकि शुरुआत अच्छी होगी तो अंत भी मजेदार होगा. अब सवाल है कि आखिर, रोमांटिक मूड बनाने के लिए क्या करें? आइए जानते हैं इस बारे में-

Steps Before Intimate: किसी भी कपल्स के बीच फिजिकल रिलेशन नितांत जरूरी चीज है. यही तो है जिस पर इस अनूठे रिश्ते की पूरी इमारत खड़ी रहती है. इसमें अपने साथियों की संतुष्टि भी काफी अहमियत रखती है. इसलिए बेहतर सेक्सुअल लाइफ के लिए बहुत सारी बातों को समझना जरूरी है. तब जाकर आप ऐसी लाइफ को एंजॉय कर सकते हैं. इसके लिए शुरू से लेकर अंत तक सबकुछ सही तरीके से करना होता है. क्योंकि शुरुआत अच्छी होगी तो अंत भी मजेदार होगा. बात जब इंटीमेट होने की हो तो रोमांस पहले आता है. बता दें कि, इंटीमेट होने का संबंध केवल इंटरकोर्स करने से नहीं होना चाहिए. पहले अपना मूड सेट करने पर फोकस करना चाहिए. अगर आप भी बिस्तर पर अच्छी तरह खुद को साबित करना चाहते हैं तो इन बातों को याद रखें. अब सवाल है कि आखिर, रोमांटिक मूड बनाने के लिए क्या करें? आइए जानते हैं इस बारे में-

इंटीमेट होने से पहले ये करने से बन जाएगा मूड

सराहना और आभार जताएं: टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रोजमर्रा की भागदौड़ में, अक्सर हम अपने साथी द्वारा आपके लिए किए गए छोटे-छोटे कामों को नजरअंदाज कर देते हैं. चाहे वह आपका पसंदीदा खाना बनाना हो या व्यस्त दिनचर्या के बीच आपके साथ क्वालिटी टाइम बिताना हो. आपका साथी ये सब और भी बहुत कुछ सिर्फ़ आपको प्यार और खास महसूस कराने के लिए कर रहा होगा. इसलिए, उनके प्रयासों के लिए अपनी सराहना व्यक्त करने और उन्हें अपने जीवन में पाकर आभार जताने के लिए थोड़ा समय निकालें.

पर्याप्त समय दें: समय देना बहुत जरूरी चीज है. समय की आवश्यकता हर जगह मालूम होती है. आप जिसको लेकर जितना अच्छा समय देंगे उतना ही बेहतर रिजल्ट मिल सकेगा. सेक्सुअल लाइफ में टाइमिंग का बहुत महत्व है. इस बात को जो समझते हैं उनकी इस लाइफ में समस्या नहीं होती है. रोमांटिक मूड सेट करने के लिए समय की जरूरत पड़ेगी. इसलिए जल्दबाजी न करें. इससे मूड सेट करने में मदद मिलेगी.

अच्छी-अच्छी बातें करें: कहते हैं न कि, बात करने से बात बनती है. इस लाइन को मान लें. इससे आपको काफी हद तक फायदा मिल सकती है. बिस्तर पर जाने के बाद या जाते वक्त ही पार्टनर के साथ अच्छी बातें करें. इससे दिमाग टेंशन फ्री हो जाएगा. दिमाग खुशहाल रहेगा तो इसका फायदा देखने को मिलेगा. आपको इस दौरान रोमांटिक बातें करनी है. पार्टनर की तारीफ करें या पिछले अनुभव को अपनी पार्टनर के साथ सांझा करें.

साथी के हाथों को थामकर बात करें: इंटीमेट होने से पहले अपने पार्टनर के हाथों को थामकर बात करना सही होता है. इससे मूड सेट करने में फायदा मिलता है. इसलिए बातचीत के दौरान पार्टनर के हाथों को थामकर बात करें. हालांकि, कई लोग बिस्तर पर जाते ही एकाएक बांहों में कसकर जकड़ लेते हैं. ऐसा करने से भी बचना चाहिए.

बालों को सहलाएं: महिलाओं के बालों को सहलाना अच्छा लगता है. इस बात का आपको फायदा मिल सकता है, अगर आप इसको अच्छी तरह अप्लाय करें. हाथों को पकड़ने के अलावा आप अपनी पार्टनर के बालों को सहलाकर बात करें. इससे आपकी पार्टनर को अच्छा लगेगा. मगर रात के समय तक देर तक ऐसा करने से पार्टनर को नींद आ सकती है. इसलिए ऐसा करने से बचें.

बिना कपड़े खोले अंग छुएं: इंटीमेट होने से पहले इस बात को भी गांठ बांध लें. आपको फटाफट कपड़े उतारने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले बातचीत करने के दौरान आप कुछ समय बाद अपने पार्टनर के कुछ खास अंगों को छुएं. मगर वहां से कपड़े तुरंत न हटाएं. हालांकि, धीरे-धीरे कपड़े हटा सकते हैं. ऐसा करने से रोमांटिक मूड हो सकता है.

आंखों बंद करके महसूस करें: इंटीमेट होने से पहले एक और जरूरी बात कि, अपने पार्टनर के साथ जब रहें तो कमरे में हल्की लाइट रखें. साथ ही अपनी आंखों को बंद करके अहसास करें. इसके अलावा, पार्टनर की पलकों को भी खुद से बंद कर दें. ऐसा करने के बाद ही आगे की ओर बढ़ें.

पेनिट्रेशन में जल्दबादी नहीं: इतना सब करने के बाद शायद दोनों पार्टनर का मूड सेट हो चुका होता है. अब अगर आप दोनों आगे की ओर बढ़ना चाहते हैं तो भी जल्दबाजी की जरूरत नहीं है. पेनिट्रेशन को लेकर हड़बड़ी करने की जरूरत नहीं है. आपको तुरंत ही तेजी से नहीं करना है. ऐसा करने से भी मूड खराब हो सकता है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

UP: मथुरा में वेटरनरी कॉलेज के जंगल में लगी भीषण आग, 3 घंटे से धधकती लपटों से इलाके में दहशत

Mathura Fire News: यूपी के मथुरा में वेटरनरी कॉलेज परिसर स्थित जंगल में आग लग…

Last Updated: April 23, 2026 19:16:22 IST

UP: हाथरस में कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने किया ऐसा दावा, अफवाह फैलाने का केस दर्ज

UP Politics: कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम द्वारा हाथरस जनपद के एक कुशवाह परिवार की…

Last Updated: April 23, 2026 19:07:15 IST

शादी को बताया ‘सिचुएशनशिप’! रकुलप्रीत और जैकी भगनानी ने टॉक शो में किया चौंकाने वाला खुलासा, फैंस भी रह गए दंग

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Relationship: अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और निर्माता जैकी भगनानी हाल…

Last Updated: April 23, 2026 18:55:45 IST

चुनावी हिंसा: शुभेंदु अधिकारी पर हमला, अस्पताल में भर्ती

Viral Video: पश्चिम बंगाल के कुमारगंज में चुनावी तनाव उस वक्त बढ़ गया जब शुभेंदु…

Last Updated: April 23, 2026 18:53:43 IST

बुमराह-भुवनेश्वर को पड़े छक्के… लेकिन ‘बिहारी बॉलर’ पर नहीं चला किसी बैटर का जोर, कौन है ये गेंदबाज?

IPL 2026: आईपीएल 2026 में दुनिया के कई बड़े दिग्गज गेंदबाज खेल रहे हैं, जिन्होंने…

Last Updated: April 23, 2026 18:50:48 IST