अक्सर महिलाओं की शिकायत होती है कि संभोग के समय उन्हें दर्द का एहसास होता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, पहली बार सेक्स के वक्त पुरुषों को भी दर्द होता है? अब सवाल है कि आखिर, किन पुरुषों को सेक्स के दौरान दर्द हो सकता है? इस परेशानी से बचने के लिए पुरुष क्या करें? आइए जानते हैं इस बारे में-
पहली बार सेक्स करने पर क्या पुरुषों को भी होता है दर्द? (Canva)
अक्सर महिलाओं की शिकायत होती है कि संभोग के समय उन्हें दर्द का एहसास होता है. कई बार यह दर्द सामान्य तो कभी-कभी कोई परेशानी भी हो सकती है. लेकिन, कई लोग यह भी जानना चाहते हैं कि, सेक्स के वक्त पुरुषों को भी दर्द होता है? यह सवाल आपका भी हो सकता है. और यह जानना बहुत महत्वपूर्ण भी है. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, सामान्य स्थितियों में तो पुरुषों को दर्द नहीं होता है. लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि लड़कों में एक बीमारी होती है जो दर्द कारण बन जाती है. ये बीमारी पुरुषों के लिंग को प्रभावित करती है. ऐसे में जब कोई मर्द संबंध बनाता है तो उसे दर्द से गुजरना पड़ता है. इसकी लापरवाही और शर्म बीमारी को बढ़ा सकती है. अब सवाल है कि आखिर, किन पुरुषों को सेक्स के दौरान दर्द हो सकता है? इस परेशानी से बचने के लिए पुरुष क्या करें? यदि आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें. समुचित जांच करवाएं और डॉक्टरी सलाह के मुताबिक आगे बढ़ें-
संबंध बनाते वक्त महिलाओं को ही नहीं, कई पुरुषों को भी दर्द हो सकता है. verywellhealth.com की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा तब होता है जब किसी को फायमोसिस (Phimosis) या पेराफायमोसिस (Paraphimosis) नाम की शारीरिक बीमारी हो जाती है. यह जन्मजात बीमारी होती है. कई बार पुरुषों के लिंग के आगे की चमड़ी ढकी होती है. वैसे तो ये चमड़ी आराम से नीचे की ओर सरक जाती है, लेकिन कई पुरुषों में ये जन्म से बहुत टाइट होती है. कई बार यह स्थिति यौन संबंध बनाते समय तकलीफदेह हो सकती है. ऐसे में जब पुरुष संबंध बनाने की कोशिश करता है तो उस जगह पर एक तरह का खिंचाव महसूस होता है. कई बार ये चमड़ी फट भी जाती है तो कई बार लिंग के आगे के भाग की चमड़ी में चीरे पड़ जाते हैं. जिन पुरुषों के साथ ऐसा होता है उनको शारीरिक संबंध बनाते समय दर्द हो सकता है. इस दर्द के कारण कई बार लिंग में आया उत्थान या जिसे हम अंग्रेजी में इरेक्शन कहते हैं, वह भी खत्म हो जाता है. नतीजा पुरुष शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ हो जाता है.
कंडोम का यूज करें: इस समस्या के उपचार के दो रास्ते हैं. इसका सबसे सरल उपाय है कि हर बार शारीरिक संबंध बनाते वक्त कंडोम का उपयोग अवश्य करें. कंडोम का इस्तेमाल करने से लिंग के आगे की त्वचा का मूवमेंट फिक्स हो जाएगा और आपको खिंचाव भी नहीं महसूस होगा और न ही त्वचा के उस भाग में चीरे या रैशेज पड़ेंगे. लेकिन यदि आप संतान चाहते हैं या इस दर्द से स्थायी रूप से मुक्ति पाना चाहते हैं तो फिर कंडोम का इस्तेमाल इसका स्थायी हल नहीं है.
सुन्नत का ऑपरेशन: आपको इसके लिए एक ऑपरेशन करवाना होगा, जिसे सुन्नत का ऑपरेशन कहते हैं. यह ऑपरेशन बहुत ही सरल है. इसमें 15-20 मिनट का वक्त लगता है और 4-5 घंटे अस्पताल में रहना पड़ता है. इसमें किसी तरह की शारीरिक पीड़ा भी नहीं होती और दूसरे दिन से ही आप अपने रुटीन काम कर सकते हैं. लेकिन ऑपरेशन के बाद डेढ़ महीने तक शारीरिक संबंध बनाने की मनाही होती है. लेकिन उसके बाद आप सामान्य जीवन जी सकते हैं.
इंफेक्शन भी हो सकता परेशानी की वजह: कई बार सेक्स के समय लड़कों में होने वाले दर्द की वजह कोई लोकल इंफेक्शन भी हो सकता है. ऐसी स्थिति में तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें. समय पर पता चल जाने और जरूरी कदम उठाने पर हर तरह के इंफेक्शन का इलाज मुमकिन है.
Silver Price Today 30 May 2026: शनिवार (30 मई, 2026) को देश के विभिन्न शहरों…
Gold Price Today 30 May 2026: शनिवार (30 मई, 2026) को सोने के दाम स्थिर…
Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…
Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…
सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…
Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…