Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > आपको ही क्यों मच्छर ज्यादा काटते हैं? वैज्ञानिकों ने बताई आपकी वो खूबी, जो मच्छरों के लिए है चुंबक, ऐसे बचें!

आपको ही क्यों मच्छर ज्यादा काटते हैं? वैज्ञानिकों ने बताई आपकी वो खूबी, जो मच्छरों के लिए है चुंबक, ऐसे बचें!

Mosquito Bites Cause: क्या आपको दूसरे लोगों से ज्यादा मच्छर काटते हैं तो साइंस ने इसका कारण और इससे बचने के उपाय ढूंढ लिए हैं. रिसर्च से पता चला है कि मच्छर कुछ विशेष लोगों से आकर्षित महसूस करते हैं. इसमें आपका खून और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें शामिल हैं, जो आपको पता होनी चाहिए.

Written By: Kajal Jain
Last Updated: April 21, 2026 12:39:05 IST

Mobile Ads 1x1

Mosquito Bites Cause: वैसे तो मानसून के सीजन में मच्छरों का आतंक ज्यादा फैलता है. ऐसे वक्त में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने लगती है, लेकिन कुछ लोगों को शिकायत रहती है कि उन्हें हर सीजन में ही मच्छर कुछ ज्यादा ही काटते हैं. क्या ऐसा मुमकिन है कि मच्छर विशेष लोगों को ही टार्गेट करते हैं. इसका जवाब है हां. एक सांइटिफिक रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि आपकी बॉडी में मौजूद कुछ रसायन मच्छरों को ज्यादा आकर्षित कर सकते हैं. आपके कपड़े का रंग, खून का प्रकार और यहां तक कि लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें भी मच्छरों को आपके पास आने के लिए मजबूर करती हैं. क्या हैं ये चीजें और मच्छरों को नेचुरली कैसे दूर रखा जाए. ये जानिए 

क्या है आकर्षण की वजह?

यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) की रिसर्च के मुताबिक, जिन लोगों की त्वचा में कार्बोक्जिलिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, वो मच्छरों से कुछ ज्यादा परेशान हैं. ये एसिड स्किन पर सीबन वाले हिस्से में बनता है, जो स्किन को मॉइश्चराइड और प्रोटेक्टेड रखता है, लेकिन कहीं न हीं ये एसिड ही मच्छरों को दूसरों से जल्दी आकर्षित कर लेता है. इसके अलावा, मच्छरों को लेक्टिक एसिड, यूरिक एसिड और अमोनिया की गंध भी पसंद आती है.

आपकी गंध है बड़ा कारण

अपनी रिसर्च में शोधकर्ताओं ने पाया है कि अपना शिकार ढूंढने के लिए मच्छरों में एक स्पेशल रिसेप्टर होता है, जिसकी मदद स वो 16 फीट दूर से कार्बन डाइऑक्साइड सूंघ लेते हैं. दरअसल, हमारी स्किन भी ये गैस रिलीज करती है. जिसका कारण है त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया, जो अलग-अलग लोगों में उनके ब्लड टाइप और लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतों के हिसाब से डेवलप होते हैं. ये गंध हर किसी में अलग-अलग होती है, इसलिए मच्छर कुछ लोगों के आस पास ज्यादा उड़ते हैं.

ब्लड ग्रुप का भी है बड़ा रोल

‘टाइम’ में पब्लिश 2014 के एक आर्टिकल में फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के चिकित्सा कीटविज्ञानी और मच्छर विशेषज्ञ डॉ. जोनाथन डे ने स्प्ष्ट किया है कि ब्लड ग्रुप A और B के मुकाबले ‘o ब्लड ग्रुप’ वाले लोगों से मच्छर ज्यादा आकर्षित होते हैं.  

इन लोगों पर भी रहती है मच्छरों की नजर

टाइम के इस आर्टिकल में डॉ. जोनाथन डे कुछ और संभावनाएं भी बताई हैं. उनके अध्ययन के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं और ज्यादा वजन वाले या मोटे लोगों की तरफ भी मच्छर खिंचे चले आते हैं, जिसकी वजह है रेस्टिंग मेटाबॉलिक रेट. हालांकि, शराब पीने, ज्यादा फिजीकल एक्टिव रहने और जेनेटिक कारणों से भी मच्छरों के काटने की शिकायत दूसरों से ज्यादा रहती है. कई बार काले-नीले रंग भी मच्छरों के आकर्षण का कारण बनते हैं,

कैसे बचें?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक,मच्छरों को नीम, तुलसी, लेमनग्रॉस या फिर तेजपत्ते की गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती. इसकी तेज गंध से वो दूर भागने लगते हैं, इसलिए अपने पास एक जालीदार पोटली में इन सभी चीजों का मिश्रण बनाके रख सकते हैं.

MORE NEWS