वर्कप्लेस की थकान न केवल एम्प्लॉय को बहुत थका देती है. लेकिन, अब शादीशुदा या रिलेशनशिप में रहने वाले को लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. अगर पूरे दिन दफ्तर में काम करके थक जाते हैं तो घर जाकर पार्टनर के साथ संभोग (Sex) करिए. इससे न सिर्फ थकान दूर होगी, बल्कि अगले दिन काम करने की ऊर्जा भी आएगी. चौंकिए मत... रिसर्च में ऐसा ही दावा किया गया है. पढ़िए पूरी रिसर्च-
क्या सच में संबंध बनाने से दूर हो जाती है थकान. (Canva)
वर्कप्लेस की थकान न केवल एम्प्लॉय को बहुत थका देती है. बल्कि, प्रोडक्टिविटी पर भी असर देखने को मिलता है. लेकिन, अब शादीशुदा या रिलेशनशिप में रहने वाले को लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. अगर पूरे दिन दफ्तर में काम करके थक जाते हैं तो घर जाकर पार्टनर के साथ संभोग (Sex) करिए. इससे न सिर्फ थकान दूर होगी, बल्कि अगले दिन काम करने की ऊर्जा भी आएगी. चौंकिए मत… रिसर्च में ऐसा ही दावा किया गया है. यह शोध दो यूनिवर्सिटीज ने मिलकर किया है. यूनिवर्सिटी ऑफ ओरेगन और यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के इस शोध में रिसचर्स ने 159 शादीशुदा कपल्स को शामिल किया. इसके बाद दो हफ्ते तक लगातार इनसे रोज बात की गई. अब सवाल है कि आखिर रोमांस थकान को कैसे दूर करता है? सेक्स करने से सिर्फ पुरुषों की थकान दूर होगी या महिलाओं की भी? आइए जानते हैं इस बारे में-
महिलाओं पर हुए इस शोध से पता चलता है कि, जो लोग घर जाकर सेक्स करने का समय निकाल लेते हैं वे अगले दिन ऑफिस में पॉजिटिव मूड के साथ काम करते हैं. मतलब साफ है कि, अगले दिन सुबह उनका मूड ज्यादा रिफ्रेश होता है और पूरे दिन वे काम को मन लगाकर करते हैं. रिसर्च में हिस्सा लेने वाले कीथ लियेविट कहते हैं, ‘हमने पाया कि एक स्वस्थ रिलेशनिशप जिसमें हेल्दी सेक्स लाइफ भी शामिल है, के कारण लोग खुश रहते हैं और काम करने में उत्साह महसूस करते हैं. ‘उन्होंने ये भी कहा कि लोगों को ये याद रखना चाहिए कि सेक्स के सोशल, इमोशनल और साइकोलॉजिकल फायदे हैं, इसलिए इसके लिए समय निकालना आवश्यक है’.
ऑफिस की थकान दूर करने में संभोग अहम योगदान निभाता है. यही कहती है दो यूनिवर्सिटीज की रिसर्च. यहां, कई लोगों का सवाल यह भी हो सकता है कि, सेक्स और थकान के बीच क्या संबंध है? क्योंकि, अक्सर लोग मानते हैं कि सेक्स करने से थकान बढ़ती है. ऐसे में संबंध बनाने से थकान कैसे दूर हो सकती है. बता दें कि, सेक्स के दौरान शरीर में हैप्पी हार्मोंस, जैसे डोपामाइन, सेरोटोनिन और ऑक्सीटोसिन रिलीज होते हैं, जो स्ट्रेस लेवल को कम करने और मूड को खुशनुमा बनाने में मदद करते हैं.
ये भी पढ़ें: संबंध बनाते समय… पार्टनर की संतुष्टि के चक्कर में न करें ये हरकत, निजी पल का आनंद कैंसर को देगा दावत!
ये भी पढ़ें: कितनी टाइट ‘ब्रा’ पहनती हैं आप? सेक्सी लुक की चाहत या बीमारी को दावत, क्या ब्रेस्ट कैंसर का होता खतरा?
शोध में रिसचर्स कहते हैं कि, ऑफिस की थकान दूर करने में सेक्स करना फायदे का सौदा है. यह सिर्फ पुरुषों पर ही लागू नहीं होता है, बल्कि महिला कर्मचारी पर भी लागू होता है. कहने का मतलब दोनों की थकान दूर हो सकती है.
Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…
Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…
सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…
Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…
Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…
Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…