Live TV
Search
Home > हेल्थ > खड़े होकर या फिर बैठकर… मर्दों को किस पोजीशन में पेशाब करनी चाहिए? डॉक्टर ने दूर कर दिया कंफ्यूजन

खड़े होकर या फिर बैठकर… मर्दों को किस पोजीशन में पेशाब करनी चाहिए? डॉक्टर ने दूर कर दिया कंफ्यूजन

Is Peeing While Standing Bad: आज के समय में बड़ी संख्या में पुरुष खड़े होकर पेशाब करना पसंद करते हैं. इसका मुख्य कारण है उनके तंग कपड़े, जिसमें उन्हें खड़े होकर पेशाब करना आसान लगता है. हालांकि, पहने के समय में लोग ढीले कपड़े पहनते थे तो उन्हें बैठकर पेशाब करने में ज्यादा सहूलियत होती थी. लेकिन, दोनों में सेहत के लिए बेस्ट पोजीशन क्या है यह हर किसी को जान लेना चाहिए.

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: April 14, 2026 16:44:45 IST

Mobile Ads 1x1

Peeing best position for male: शरीर से अपशिष्ट (waste) और अतिरिक्त पानी को निकालने के लिए पेशाब (Urine) करना एक करना सामान्य प्रक्रिया है. एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में 6 से 8 बार और रात में 1 से 2 बार पेशाब आना सामान्य माना जाता है. पेशाब करना जितना जरूरी होता है उतना ही पोजीशन भी मायने रखती है, कि आप यूरिन पास कैसे करते हैं. दरअसल, आज के समय में बड़ी संख्या में पुरुष खड़े होकर पेशाब करना पसंद करते हैं. इसका मुख्य कारण है उनके तंग कपड़े, जिसमें उन्हें खड़े होकर पेशाब करना आसान लगता है. हालांकि, पहने के समय में लोग ढीले कपड़े पहनते थे तो उन्हें बैठकर पेशाब करने में ज्यादा सहूलियत होती थी. लेकिन, दोनों में सेहत के लिए बेस्ट पोजीशन क्या है यह हर किसी को जान लेना चाहिए. ऐसे में अक्सर लोगों में कंफ्यूजन होती है कि आखिर, मर्दों को खड़े होकर या बैठकर, पोजीशन में पेशाब करना चाहिए? क्या है इसके पीछे की खास वजह? इस बारे में बता रहे हैं आरएमएल हॉस्पिटल दिल्ली के सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ. हेमंत गोयल- 

इन लोगों के लिए खड़े होकर पेशाब करना बेस्ट 

डॉ. हेमंत गोयल बताते हैं कि, खड़े या बैठकर… किसी भी पोजीशन में पेशाब करना नुकसानदायक नहीं है. आज के समय में अधिकतर पुरुष इस पोजीशन में सहज महसूस भी करते हैं. पब्लिक प्लेस पर खड़े होकर पेशाब करना ज्यादा आसान होता है. कुल मिलाकर खड़े होकर पेशाब करने में किसी भी बीमारी का खतरा नहीं होता है. जिन लोगों को घुटनों में दर्द की समस्या होती है, डॉक्टर  उन्हें खड़े होकर ही पेशाब करने की सलाह देते हैं. इस मामले में लोगों को गलतफहमी से बचना चाहिए.

क्या बैठकर पेशाब करने के नुकसान हैं?

यूरोलॉजिस्ट कहते हैं कि, बैठकर पेशाब करने में भी कोई बुराई नहीं है. जो लोग बैठकर पेशाब करने में कंफर्टेबल महसूस कर रहे हैं, वे इस पोजीशन में यूरिनेशन कर सकते हैं. हालांकि, कुछ मतभेद हो सकते हैं. कई लोग मानते हैं कि, जब कोई पुरुष बैठकर पेशाब करता है, तब उसके पैरों से ब्लैडर पर दबाब आ जाता है और पेशाब करने में आसानी हो सकती है. हालांकि यह बात मेडिकली प्रूव्ड नहीं है. वहीं, कई लोग बैठकर पेशाब करने को गलत मानते हैं. लेकिन, यह दावा करना गलत है कि बैठकर पेशाब करने से पुरुषों को फायदा या नुकसान होता है. प्रोस्टेट की परेशानी से जूझ रहे लोग भी अपनी सुविधा के अनुसार खड़े होकर या बैठकर पेशाब कर सकते हैं.

‘पोजीशन नहीं, सफाई मायने रखती है’

डॉक्टर कहते हैं कि, पेशाब किसी भी पोजीशन में करें, लेकिन यह ध्यान जरूर रखना चाहिए कि टॉयलेट में साफ-सफाई हो. अगर आप वॉशरूम दूसरे लोगों के साथ शेयर करते हैं, तो टॉयलेट की सफाई बेहद जरूरी है, वरना इससे बीमारियां पैदा हो सकती हैं. लोगों को पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि पब्लिक टॉयलेट में गंदगी हुई, तो उससे बीमारियां फैल सकती हैं. अगर किसी को पेशाब से संबंधित कोई समस्या होती है, तो डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच करानी चाहिए.

MORE NEWS