होम / 10 Panacea Juice हर बीमारी का इलाज है ये 10 रामबाण रस

10 Panacea Juice हर बीमारी का इलाज है ये 10 रामबाण रस

Sunita • LAST UPDATED : November 18, 2021, 1:33 pm IST

10 Panacea Juice

न्यूमोनिया

आमतौर पर ये छोटे बच्चों को होता है। दवाइयों के साथ-साथ बच्चों को गरम पानी में अदरक व नींबू का रस और शहद मिलाकर पिलाएं। अगर आप भी इस बीमारी से ग्रसित हैं तो गरम पानी में प्याज व लहसुन का रस मिलाकर पीएं।

पायरिया

दांतों में पायरिया होने पर गाजर, सेब और अमरूद चबाकर खाएं व उनका रस पीएं। विटामिन सी के गुणों से भरपूर नींबू व संतरे का रस भी फायदेमंद होता है।

खांसी 10 Panacea Juice

सुबह-सुबह गरम पानी में शहद व नींबू का रस मिलाकर पीने से लाभ होता है। एक ग्लास गाजर के रस में एक-एक चम्मच लहसुन, प्याज व तुलसी का रस मिलाकर पीने से भी फायदा होता है।

गठिया

गरम पानी में शहद के साथ नींबू का रस मिलाकर पीएं। गरम पानी में एक-एक चम्मच लहसुन व प्याज का रस मिलाकर पीएं।

चर्म रोग 10 Panacea Juice

स्किन से जुड़ी कोई समस्या होने पर गाजर व पालक का मिश्रित जूस पीएं। पपीते और आलू का रस लगाने से भी फायदा होता है।

संक्रामक रोग

एक ग्लास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस और एक चम्मच शहद डालकर खाली पेट पीएं। एक ग्लास पानी में एक चम्मच लहसुन और एक चम्मच प्याज का रस मिलाकर पीएं।

टाइफॉइड

सुबह-सुबह एक ग्लास गरम पानी में एक नींबू का रस मिलाकर पीएं या एक ग्लास पानी में एक चम्मच लहसुन और एक चम्मच प्याज का रस मिलाकर पीएं। मौसंबी व संतरे का मिश्रित रस और तुलसी का रस भी पिया जा सकता है।

माइग्रेन 10 Panacea Juice

यदि आपको माइग्रेन की समस्या है तो एक ग्लास पानी में एक चम्मच नींबू का रस व एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर पीने से राहत मिलेगी।

एसिडिटी

एसिडिटी होने पर गोभी व गाजर का मिश्रित रस पीएं। ककड़ी, सेब, मोसंबी और तरबूज का रस भी पी सकते हैं।

जब हो जाएं पेट में कीड़े 10 Panacea Juice

एक ग्लास गरम पानी में एक चम्मच लहसुन का रस और एक चम्मच प्याज का रस मिलाकर पीएं। इसके अलावा मेथी व पुदीने का मिश्रित रस व पपीते का रस भी उपयोगी होता है।

Read Also : Sapna Choudhary हरियाणवी डांसर का विवादों से पुराना नाता

Read More : Lucknow Court Action सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट

Read More : Sapna Choudhary New Song ‘पतली कमर’ को रिलीज होते मिले लाखों व्यूज

Connect Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT