Live TV
Search
Home > India News > गुजरात को वैश्विक वेडिंग और इवेंट हब बनाने की दिशा में SGEMA ने ‘EVOLVE 2.0’ कॉन्क्लेव की घोषणा की

गुजरात को वैश्विक वेडिंग और इवेंट हब बनाने की दिशा में SGEMA ने ‘EVOLVE 2.0’ कॉन्क्लेव की घोषणा की

Written By:
Last Updated: July 20, 2026 21:22:16 IST

Mobile Ads 1x1

साउथ गुजरात इवेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (SGEMA) ने अपने प्रमुख नॉलेज एवं बिजनेस कॉन्क्लेव ‘EVOLVE 2.0’ की घोषणा की है। ‘लोकल टू ग्लोबल’ थीम पर आयोजित होने वाला यह कॉन्क्लेव गुजरात के इवेंट, वेडिंग, हॉस्पिटैलिटी, टूरिज्म और लाइव एंटरटेनमेंट उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

‘लोकल टू ग्लोबल’ थीम पर आयोजित होने वाले कॉन्क्लेव में देशभर के इवेंट, वेडिंग, हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म विशेषज्ञ होंगे शामिल

पहले संस्करण को मिले उत्साहजनक प्रतिसाद के बाद आयोजित किए जा रहे EVOLVE 2.0 में पूरे गुजरात के साथ-साथ देशभर से इवेंट प्लानर्स, वेडिंग प्रोफेशनल्स, हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिनिधि, डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कंपनियां, प्रोडक्शन हाउस, फोटोग्राफर्स, फिल्ममेकर्स, डिजाइनर्स, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ, उद्यमी और विद्यार्थी भाग लेंगे। वर्तमान में 330 से अधिक सक्रिय सदस्यों वाले SGEMA द्वारा आयोजित इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य इवेंट इंडस्ट्री में ज्ञान, नवाचार, व्यावसायिक सहयोग और नेटवर्किंग को और अधिक मजबूत बनाना है।

चार प्रमुख विभाग होंगे आकर्षण का केंद्र

इस कॉन्क्लेव को केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि इवेंट इंडस्ट्री के लिए एक व्यापक बिजनेस प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया गया है। इसमें चार विशेष विभाग शामिल किए गए हैं।

  • “SGEMA संगम” के तहत उद्योग के अग्रणी लोगों के साथ प्रीमियम नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा।
  • “SGEMA मंथन” में राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों द्वारा की-नोट सत्र, पैनल चर्चा और मास्टरक्लास आयोजित किए जाएंगे।
  • “SGEMA बाजार” में बी-टू-बी बिजनेस एग्जीबिशन के माध्यम से इवेंट प्लानर्स, सप्लायर्स, होटल्स, वेन्यू, प्रोडक्शन कंपनियों और टेक्नोलॉजी पार्टनर्स को नए व्यावसायिक अवसर प्राप्त होंगे।
  • वहीं “SGEMA उत्सव” के अंतर्गत इवेंट इंडस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

टेक्नोलॉजी और डेस्टिनेशन वेडिंग पर विशेष फोकस

कॉन्क्लेव के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेस्टिनेशन वेडिंग, लग्जरी एक्सपीरियंस, इवेंट प्रोडक्शन, हॉस्पिटैलिटी, टूरिज्म, ब्रांडिंग, फोटोग्राफी, कंटेंट क्रिएशन, सस्टेनेबिलिटी और बिजनेस ग्रोथ जैसे विषयों पर देश के प्रमुख विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। प्रतिभागियों को सफल प्रोजेक्ट्स के केस स्टडी और व्यवसाय विस्तार से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

गुजरात को वैश्विक डेस्टिनेशन के रूप में मिलेगा बढ़ावा

कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य गुजरात को वेडिंग, लाइव इवेंट्स, कॉन्फ्रेंस, फेस्टिवल्स और एक्सपीरियेंशियल टूरिज्म के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। इसके तहत रण ऑफ कच्छ, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, गिर, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों, समुद्री तटों, आध्यात्मिक स्थलों और आधुनिक हॉस्पिटैलिटी सुविधाओं सहित गुजरात की विविध विशेषताओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।

SGEMA के अध्यक्ष निरव वाछाणी ने कहा कि, “इवेंट इंडस्ट्री अब केवल उत्सव तक सीमित नहीं रही है। यह टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी, संस्कृति, रोजगार और आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। EVOLVE 2.0 के माध्यम से हमारा प्रयास गुजरात और देशभर के पेशेवरों को एक मंच पर लाकर ज्ञान, सहयोग और नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराना है।”

उन्होंने कहा कि “गुजरात में विश्वस्तरीय वेडिंग और इवेंट डेस्टिनेशन बनने की पूरी क्षमता है। EVOLVE केवल SGEMA का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरी इंडस्ट्री का साझा विजन है। हमारा संकल्प व्यावसायिक मानकों को और मजबूत करना, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा पूरे इकोसिस्टम के लिए सतत विकास के नए अवसर तैयार करना है।”

– SGEMA के बारे में :-

साउथ गुजरात इवेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (SGEMA) गुजरात की तेजी से विकसित हो रही एक पेशेवर संस्था है। 330 से अधिक सक्रिय सदस्यों वाली यह संस्था इवेंट और एक्सपीरियेंशियल इंडस्ट्री में सहयोग, ज्ञान, प्रशिक्षण और बिजनेस नेटवर्किंग के माध्यम से व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

MORE NEWS