Live TV
Search
Home > देश > पेड़ पर ही बेहोश हुआ ‘हनुमान’ का रोल निभा रहा युवक, मची अफरा-तफरी; बुलाना पड़ा फायर ब्रिगेड

पेड़ पर ही बेहोश हुआ ‘हनुमान’ का रोल निभा रहा युवक, मची अफरा-तफरी; बुलाना पड़ा फायर ब्रिगेड

Odisha News: ओडिशा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक कार्यक्रम के दौरान हनुमान का रोल निभा रहा युवक अचानक बेहोश हो गया और पेड़ पर फंस गया.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: April 14, 2026 14:42:40 IST

Mobile Ads 1x1
ओडिशा के गंजाम जिले में पारंपरिक दंडनाच कार्यक्रम के दौरान एक हैरान वाली घटना सामने आई. जश्न के मौके पर अचानक अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया. जानकारी के मुताबिक हनुमान का किरदार निभा रहा युवक पेड़ पर ही बेहोश हो गया. फिर फायर बिग्रेड को बुलाना पड़ा. जानिए पूरा मामला. 

क्या है पूरा मामला?

ओडिशा राज्य के गंजाम जिले बुगुड़ा थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है. जहां शंकरू गांव में पारंपरिक दंडनाच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है था. इसी वक्त लंका दहन के दौरान ‘हनुमान’ की भूमिका निभा रहा एक युवक अचानक बेहोश हो गया और पेड़ पर ही फंसा रह गया. जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान युवक नारियल के पेड़ पर चढ़कर रस्सी के सहारे नीचे उतरने की तैयारी कर रहा था. इसी बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोशी अवस्था में  पेड़ पर ही लटक गया. फिर नीचे मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे उतार नहीं पाए.

बुलाना पड़ा फायर ब्रिगेड

इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बुगुड़ा पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. काफी प्रयासों के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया. पहले उसे बुगुड़ा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बाद में उसे ब्रह्मपुर के MKCG अस्पताल में रेफर किया गया. हालांकि, बताया जा रहा है कि युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. इस घटना के बाद से गांव वाले चिंता में हैं. उन्होंने कहा कि पारंपरिक कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए. जिससे होने वाली घटनाओं को रोका जा सके.

MORE NEWS