<
Categories: देश

Aaj Ka Mausam: किन 12 राज्यों में होगी बारिश, आएगा आंधी-तूफान भी; कहां कहर बरपाएगी लू-गर्मी

Aaj Ka Mausam 25 April 2026: पूर्वोत्तर समेत 12 राज्यों में बारिश के साथ तूफान-आंधी का अलर्ट है, जबकि उत्तर भारत समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में लू-गर्मी का कहर देखने को मिलेगा.

Aaj Ka Mausam 25 April 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और भीषण गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भीषण गर्मी के साथ लू का कहर भी देखने को मिल रहा है. आलम यह है कि सुबह होने के साथ ही गर्मी का दौर शुरू होता है और शाम तक जारी रहता है. रातें भी अब गर्म होने लगी हैं. इसका मतलब गर्मी के चलते ना दिन को आराम मिल रहा है और ना रात को सुकून. इस बीच भारतीय मौसम विभाग विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, भीषण गर्मी का यह दौर जारी रहेगा. आगामी कई दिनों तक इससे राहत नहीं मिलने वाली है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने को बेताब है. देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच शनिवार (25 अप्रैल, 2026) को 12 राज्यों में भारी बारिश अलर्ट है. इन राज्यों में बारिश के साथ-साथ 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगीं. 

कहां-कहां पड़ेगी गर्मी

IMD के मुताबिक, शनिवार (25 अप्रैल, 2026) को उत्तर भारत में तपती गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, शामली, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, सोनीपत, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़) के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के करीब-करीब सभी राज्यों में आगामी 3-4 दिनों के दौरान भीषण गर्मी के साथ लू का कहर लोगों को झेलना होगा.   बिहार की बात करें तो यहां पर 25 अप्रैल को लू का असर दिखेगा. इसके बाद अगले दो दिन 26-27 अप्रैल को तेज हवाओं के बारिश का अलर्ट है.

कहां-कहां होगी बारिश

बिहार की बात करें तो पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने से राज्य के कई जिलों में रविवार (26 अप्रैल) और सोमवार (27 अप्रैल) का बारिश का अलर्ट जारी है. हालांकि, मौसम का मिजाज शनिवार की शाम तक बिहार में बदल जाएगा. पूर्वोत्तर के 12 राज्यों के लिए भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.  पूर्वोत्तर के राज्यों की बात करें तो असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में शनिवार को बारिश होगी. इसके अलावा कुछ स्थानों पर भारी बारिश और तेज तूफान का भी अलर्ट है. मौसम की निजी जानकारी देने वाली एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश संभव है. 

उत्तर भारत में कहां हो सकती है बारिश

उधर, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, पश्चिमी पंजाब और पश्चिम हरियाणा में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. 25 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां संभव हैं. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 25 से 28 अप्रैल के बीच तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना IMD की ओर से जताई गई है. झारखंड में रविवार (26 अप्रैल, 2026) को बारिश होने की प्रबल संभावना है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST