Live TV
Search
Home > देश > Assam Exit Poll Results: 2021 के असम चुनाव को लेकर क्या था एग्जिट पोल का परिणाम, क्या रहा था फाइनल रिजल्ट?

Assam Exit Poll Results: 2021 के असम चुनाव को लेकर क्या था एग्जिट पोल का परिणाम, क्या रहा था फाइनल रिजल्ट?

Assam Assembly Exit Poll Results 2021: 126 विधानसभा सीटों वाले असम में जीत के लिए 64 सीटों की जरूरत है. कई प्रमुख सर्वे एजेंसियों ने चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की थी.

Written By:
Last Updated: 2026-04-29 19:12:42

Mobile Ads 1x1

Assam Assembly Exit Poll Results 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के रिजल्ट सामने आ गए हैं. ऐसे में एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार असम में किसकी सरकार बनने जा रही है, इसका रिजल्ट आ गया है. एक बार फिर से असम मेंभारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बन सकती है. वहीं कांग्रेस इस बार भी सत्ता में वापसी करती नहीं दिख रही है. 

अब यह एग्जिट पोल कितना सही साबित होता है, यह तो 4 मई को ही पता चलेगा, जब रिजल्ट आएंंगे. फिलहाल यह जान लेते हैं कि असम में पिछले विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल कितना सही साबित हुआ था. 2021 के असम विधानसभा चुनाव में लगभग सभी एजेंसियों ने असम में NDA की वापसी का अनुमान लगाया था. 

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने एनडीए को 75 से 85 सीटें मिल सकती थीं. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले महाजोत को 40 से 50 सीटें और अन्य को 1 से 4 सीटें मिलने की बात कही गई थी.

रिपब्लिक टीवी-सीएनएक्स ने एनडीए को 74 से 84 सीटें, महाजोत को 40 से 50 सीटें और अन्य को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था.

न्यूज24–टुडेज चाणक्य ने अपने सर्वे में एनडीए को 61 से 79 सीटों के बीच और महाजोत को 47 से 65 सीटों के बीच दिखाया गया था. वहीं, अन्य के खाते में 0 से 3 सीटें जाने की बात कही गई थी.

एबीपी न्यूज–सी-वोट के अनुसार एनडीए को 58 से 71 सीटें और महाजोत को 53 से 66 सीटें मिल सकती थीं, जबकि अन्य को 0 से 5 सीटें मिलने का अनुमान था.

बहुमत के लिए कितनी सीट चाहिए?

126 विधानसभा सीटों वाले असम में जीत के लिए 64 सीटों की जरूरत है. कई प्रमुख सर्वे एजेंसियों ने चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की थी. हालांकि, कुछ एग्जिट पोल्स ने दोनों गठबंधनों के बीच बेहद कड़ी टक्कर और त्रिशंकु विधानसभा होने का अनुमान जताया था.

आंकड़ों से साफ पता चलता है कि 2021 के असम विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल काफी हद तक सही साबित हुए. लगभग सभी बड़ी एजेंसियों ने सही अंदाजा लगा लिया था कि राज्य में लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार बनाएगा.

2021 में एनडीए को कितनी सीटें मिली थीं?

चुनाव के रिजल्ट की बात करें तो एनडीए ने 75 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया और लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी. कांग्रेस के नेतृत्व वाले महाजोत को 50 सीटें मिली थीं. एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार (अखिल गोगोई) ने जीती थी. 

बता दें कि असम की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसमें 85.91 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी.

MORE NEWS