Live TV
Search
Home > देश > भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर मंगलवार सुबह संदिग्ध उग्रवादियों ने फायरिंग कर दी. नम्पोंग नाला के पास हुए हमले में 42 वर्षीय हवलदार जंखोकाई कूकी की मौत हो गई, जबकि चार जवान घायल हुए हैं. शुरुआती रिपोर्टों में NSCN-K-YA के उग्रवादियों की भूमिका का संदेह जताया गया है, लेकिन हमलावरों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में ऑपरेशन और निगरानी बढ़ा दी है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-29 17:59:35

Mobile Ads 1x1

Arunachal Pradesh Changlang Attack: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया. इस हमले में एक जवान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जवान घायल हुए हैं. घटना करीब सुबह 6:30 बजे नम्पोंग सर्किल के नम्पोंग नाला इलाके में हुई, जहां भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम भी चल रहा है.

पेट्रोलिंग के दौरान अचानक हुई फायरिंग

अधिकारियों के मुताबिक, 21 असम राइफल्स के जवान सीमा क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे. इसी दौरान टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों की ओर से फायरिंग की गई. हमले में हवलदार जंखोकाई कूकी (42) की मौत हो गई. चार अन्य जवान घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए निकाला जा रहा है. घायल जवानों की स्थिति के बारे में तत्काल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई थी. घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में अभियान तेज कर दिया है. संदिग्ध हमलावरों की तलाश के साथ-साथ सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई गई है. चांगलांग का यह इलाका भारत-म्यांमार सीमा से लगा होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है.

NSCN-K-YA पर जताया जा रहा संदेह

प्रारंभिक जानकारी में हमले के पीछे NSCN-K-YA यानी नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-खापलांग के युंग आंग गुट से जुड़े उग्रवादियों की भूमिका का संदेह जताया गया है. हालांकि, हमले में शामिल लोगों की पहचान को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. असम राइफल्स की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है.

पुलिस जुटा रही घटना से जुड़ी जानकारी

चांगलांग के पुलिस अधीक्षक किर्ली पाडू ने बताया कि पुलिस को भारत-म्यांमार सीमा पर हुई घटना की जानकारी मिली है. उन्होंने चांगलांग थाने के ओसी को घटना से संबंधित जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हमले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही हैं.

भारत-म्यांमार सीमा का यह इलाका क्यों संवेदनशील

चांगलांग भारत-म्यांमार सीमा से लगा अरुणाचल प्रदेश का इलाका है. इस क्षेत्र में पहले भी उग्रवादी गतिविधियों की खबरें सामने आती रही हैं. सीमा पर बाड़ लगाने का काम भी चल रहा है. ऐसे में पेट्रोलिंग और निगरानी के दौरान सुरक्षा बलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ती है. मंगलवार की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा अभियान और तेज कर दिया गया है.

MORE NEWS