6
Bengaluru CM on Wall Collapse: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश से हुई तबाही कम होने का नाम नहीं ले रही है. बुधवार को शहर के बोरिंग अस्पताल के पास एक बड़ा हादसा हो गया, जब मुर्दाघर से सटी एक कंपाउंड की दीवार गिर गई. इस घटना की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि इस दुखद हादसे में अब तक कुल सात लोगों, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं की जान चली गई है.
इसके अलावा, सात अन्य लोग भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के बाद सीएम ने मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता देने का एलान किया है.
मृतकों के परिवारों के लिए ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने का एलान
हादसे वाली जगह के हालात स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि बेंगलुरु प्रशासन ने सड़क किनारे सामान बेचने वालों को उस इलाके में अपना सामान बेचने की अनुमति दी हुई थी. नतीजतन, जब बारिश शुरू हुई तो वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. जब दीवार गिरी, तो ये लोग मलबे के नीचे दब गए. मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रत्येक परिवार के लिए ₹5 लाख के मुआवजे की घोषणा की.
बेंगलुरु दीवार गिरने की त्रासदी में जान गंवाने वालों के नाम
बेंगलुरु दीवार गिरने की त्रासदी में जान गंवाने वालों के नाम के नाम हैं- ताबीन ताज (47), मुबीन ताज (49), माया (51), साजिद (20), अज़्यू (35), प्रीति (51), सिज़ी (47)
कर्नाटक सरकार घटना की जांच के आदेश देगी
सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जांच में किसी अधिकारी या व्यक्ति की ओर से कोई लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, प्रशासन राहत कार्यों और मलबे को पूरी तरह हटाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है.