Bharatiya Janata Party Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा कि 'भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं. इसी कारण पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक राजनीतिक स्थापना दिवस नहीं बल्कि एक भावुक अवसर होता है.मैं आप सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देता हूं.इस समय जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां भी मैं पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा देख रहा हूं.
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी
भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो संदेश पर कहा कि ‘भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं. इसी कारण पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक राजनीतिक स्थापना दिवस नहीं बल्कि एक भावुक अवसर होता है.मैं आप सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देता हूं.इस समय जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां भी मैं पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा देख रहा हूं.
पीएम मोदी ने कहा कि आज भाजपा जिस शिखर पर है, उसकी चमक सबको दिखती है, लेकिन यहां तक पहुंचने में लाखों कार्यकर्ताओं का जो श्रम है, उन्होंने तप, त्याग की पराकाष्ठा की है, ये वही जान सकता है, जो इस पार्टी के संकल्पों के लिए समर्पित होकर स्वयं इस साधना का हिस्सा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेकहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वटवृक्ष के नीचे भाजपा को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा लोगों के लिए समर्पित रही है और हर आपदा में उनके साथ खड़ी रही है. पार्टी ने सत्ता आधारित राजनीति के बजाय सेवा आधारित राजनीति की शुरुआत की और ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के सिद्धांत को आगे बढ़ाया. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेताओं को हमेशा आने वाले कल पर भरोसा रहा और उन्होंने आपातकाल के दौरान कांग्रेस के दमन का सामना करते हुए पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया. प्रधानमंत्री ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब भाजपा कार्यकर्ताओं का एक पैर रेल में और दूसरा जेल में होता था, क्योंकि उस समय पार्टी की सरकार नहीं होती थी, फिर भी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए समर्पित रहे.
पीएम मोदी ने कहा कि ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विशाल और पवित्र वट वृक्ष के नीचे हमें साफ नीयत के साथ सुचिता के साथ राजनीति में कदम रखने की प्रेरणा मिली. फिर शुरुआत के कुछ दशकों में हमने संगठन के लिए नीतियां निर्धारित करने में अपनी ऊर्जा लगाई. उसके बाद जो समय आया जब भाजपा ने पूरी निष्ठा के साथ खुद को एक सशक्त कैडर आधारित पार्टी बनाने में झोंक दिया. हमने कार्यकर्ताओं का ऐसा विशाल कैडर खड़ा किया, जिनमें सेवा भावना से काम करने का समर्पण था, जिन्होंने पार्टी के सिद्धांतों को अपने जीवन का आदर्श बनाया और जिन्होंने किसी भी परिस्थिति में अपने मूल्यों से समझौता स्वीकार नहीं किया.’
पीएम मोदी ने कहा कि ‘हम 1984 का वह दौर भूल नहीं सकते जब कांग्रेस ने रिकॉर्ड सीटें जीतीं लेकिन देश की जनता देख रही थी कि कैसे कांग्रेस सत्ता हासिल करके उसके साथ विश्वासघात कर रही है. ऐसे में भाजपा पर देशवासियों का भरोसा बढ़ता रहा और भाजपा धीरे धीरे चुनाव जीतने लगी. हमारे आने से देश की राजनीति में दो धाराएं स्पष्ट हो गईं. एक धारा बनी सत्ता आधारित राजनीति तो दूसरी धारा बनी सेवा आधारित राजनीति. सत्ता को प्राथमिकता देने वाली राजनीति का धीरे धीरे पतन होने लगा और सेवा आधारित राजनीति को धीरे धीरे लोगों का भारी समर्थन मिलने लगा. आज हमें इस बात का गर्व है कि हमने अपने आचरण से भारत की राजनीति में एक नया सिद्धांत स्थापित किया. राष्ट्र प्रथम का सिद्धांत, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रहित ये हमारी पहचान बन गई है.’
पीएम मोदी ने कहा कि “देश जानता है, हर चुनौती का सामना करने के लिए भाजपा ईमानदारी से कोशिश कर रही है, आगे भी करेगी. पहले भी सकारात्मक नतीजे मिले हैं और आगे भी मिलेंगे. अंग्रेजों के दौर के सैकड़ों काले कानूनों का अंत, लोकतंत्र के लिए नए संसद भवन का निर्माण, सामान्य समाज के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण, कानून बनाकर तीन तलाक पर रोक, सीएए, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण ऐसे कितने ही काम हैं, जो भाजपा के ईमानदार प्रयासों का नतीजा है और हमारा मिशन अभी भी जारी है. यूनिफॉर्म सिविल कोड, वन नेशन वन इलेक्शन ऐसे सभी विषयों पर आज देश में एक गंभीर चर्चा हो रही है. हमारा लक्ष्य एक विकसित भारत, एक आत्मनिर्भर भारत बनाना है, और हम इस लक्ष्य को पाने के लिए बिना किसी स्वार्थ के काम करते रहेंगे. कुछ सालों में BJP अपने पचास साल पूरे करने जा रही है. यह बहुत बड़ी प्रेरणा है. हमें नए लक्ष्यों पर सोचना होगा और बदलती टेक्नोलॉजी के इस दौर में खुद को भी झोंक देना होगा. एक बार फिर, मैं अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं को BJP स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देता हूं.”
Ashok Kharat Case: 20 साल की उम्र में ही अशोक खरात ने अपनी महिला रिश्तेदार…
Song Secrets: हिंदी सिनेमा के कुछ गानों का ऐसा इतिहास है, जो लोगों को हैरान…
मलाई प्याज की सब्जी भारतीय रसोई की वह स्पेशल डिश है जो सिर्फ दो कॉमन…
India US Trade: हर किसी के मन में ये सवाल जरूर उठता है कि आखिर…
Smriti Mandanna Palash Muchhal: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबर ने…
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में इन दिनों एक अजीब‑सी भगदड़ देखने को मिल रही…