Live TV
Search
Home > देश > Bihar UP Me Kab Band hogi Barish: आखिर कब बंद होगी बारिश? जानें UP से झारखंड तक मौसम का मिजाज; आंधी-तूफान से परेशान लोग

Bihar UP Me Kab Band hogi Barish: आखिर कब बंद होगी बारिश? जानें UP से झारखंड तक मौसम का मिजाज; आंधी-तूफान से परेशान लोग

UP Bihar Weather Updates: लखनऊ से रांची तक बारिश और तेज हवाओं का असर जारी है. मौसम विभाग ने यूपी, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी यूपी में 25-26 सितंबर को बहुत भारी बारिश संभव है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-25 16:18:55

Mobile Ads 1x1

Bihar UP Me Kab Band hogi Barish: मौसम की मार से लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है. लखनऊ में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि रांची में बारिश के साथ तेज हवाओं ने कई जगह पेड़ उखाड़ दिए और वाहनों को नुकसान पहुंचाया. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है.

यूपी से एमपी तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के पास बना डीप डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है. इसके कमजोर होकर 26 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में पहुंचने की संभावना है. इसके बाद इसका असर उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ सकता है. पूर्वी यूपी में 24 सितंबर को भारी, 25 और 26 सितंबर को बहुत भारी और 27 सितंबर को फिर भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी यूपी में 25 से 27 सितंबर के बीच भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक भी हो सकती है. 

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मौसम

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का दौर जारी रहेगा. पूर्वी एमपी में 25 और 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश, जबकि पश्चिमी एमपी में 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है.

बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी असर

बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 24 से 26 सितंबर के बीच बारिश और गरज-चमक की संभावना है. बिहार और ओडिशा में तेज हवाएं चल सकती हैं. विदर्भ में भी 24 से 27 सितंबर तक बारिश का दौर बना रह सकता है. मौसम प्रणाली के प्रभाव से मध्य और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: सिक्किम में हाल बेहाल; जनजीवन अस्त-व्यस्त, मिट्टी और मलबे के साथ भूस्खलन, हैरान कर देगा Video

पहाड़ों से दक्षिण और पूर्वोत्तर तक बारिश

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में 28 से 30 सितंबर के बीच बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. दक्षिण भारत में केरल, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बारिश का अनुमान है. वहीं, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के ये 3 खिलाड़ी भारत के लिए खतरा! टीम इंडिया को निकालना होगा तोड़, नहीं तो हाथ से फिसल सकती है सीरीज

MORE NEWS