Char Dham Yatra 2026 Cost: इन दिनों युवाओं में धार्मिक स्थानों की यात्रा करने का क्रेज बढ़ रहा है. इन दिनों उत्तराखंड की चार धाम की यात्रा का भी आगाज हुआ है, जिसमें यात्री बढ़-चढ़ के रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं. कुछ लोग अपने निजी वाहनों से जा रहे हैं तो कुछ ट्रेवल एजेंसी के टूर पैकेज बुक कर रहे हैं. हर तरीके से ट्रेवल करने का खर्च भी अलग-अलग होता है. कुछ लोग कम बजट की वजह से भी चार धाम यात्रा पर नहीं जा पाते, लेकिन इन यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी- इंडियन रेलवे ने किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें रहने, खाने से लेकर वाहन की सुविधा भी शामिल है. यदि आप भी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, और यमुनोत्री की यात्रा को कम बजट में करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपके लिए बेस्ट रहेगा. यहां जानें चार धाम का प्रति व्यक्ति खर्च जानना चाहते हैं तो
कैसे बुक करें IRCTC टूर पैकेज?
यदि आप पूरी सहूलियत और हर सरक्षा व्यवस्था के साथ चार धाम की यात्रा करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के नए लॉन्च टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं. ये टूर पैकेज मई से अक्टूबर तक के लिए वैलिड है, जिसमें ट्रेन से लेकर खाने-पीने, रहने और दूसरी व्यवस्थाएं भी शामिल हैं.
वैसे तो मार्केट में अलग-अलग कीमतों पर टूर पैकेज उपलब्ध हैं, लेकिन आईआरसीटीसी- इंडियन रेलवे के ’11 रात-12 दिन’ का चार धाम टूर पैकेज ₹20,000 से ₹75,000 तक के बजट में सुविधा दे रहा है. इसमें बच्चों के लिए भी अलग से बुकिंग करा सकते हैं.
प्रति व्यक्ति खर्च कितना है?
वैसे तो चार धाम यात्रा का प्रति व्यक्ति खर्च पूरी तरह से व्यवस्थाओं पर निर्भर करता है, लेकिन कम और सादा व्यवस्थाओं के साथ आप 10-12 दिन की चार धाम यात्रा को ₹25,000 से ₹35,000 प्रति व्यक्ति खर्च में पूरा कर सकते हैं.
दरअसल, ग्रुप के साथ पैकेज बुक करने पर यात्रा और व्यवस्थाओं का खर्च बंटकर कम हो जाता है, जबकि निजी वाहन और लग्जरी सुविधाओं के लिए यात्रा में ₹75,000 से ₹1 लाख या इससे भी अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.
ऐसे में आप चाहें तो किसी ट्रेवल एजेंसी के जरिए भी चार धाम यात्रा कम से कम खर्च में बुक कर सकते हैं.
प्राइवेट वाहन से कितना खर्च आएगा?
कुछ लोग की इटच्छा होती है कि चार धाम यात्रा को कंफर्ट के साथ निजी वाहन से किया जाए. एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चार धाम यात्रा लगग 1607 किलोमीटर की है. ऐसे में यदि आपके वाहन का माइलेज 22 किलोमीटर का है तो 1607 किलोमीटर की यात्रा में करीब 65 लीटर फ्यूल खर्च हो सकता है.
डीजल गाड़ी में लगभग 90 प्रति लीटर के हिसाब से लगभग ₹6000 का डीजल खर्च होने की संभावना है. इसके अलावा टोल, होटल और फूड आदि का खर्च ₹30,000 से ₹45,000 तक पड़ सकता है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.