PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (narendra modi) ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कॉरिडोर से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय 6 घंटे से घटकर लगभग 2.5 घंटे रह जाएगा. इसे कई फीचर्स के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिसका मकसद इंसान-जानवर के टकराव को काफी कम करना है.
इस प्रोजेक्ट में 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है.
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है. मैं पंच बद्री, पंच केदार, पंच प्रयाग और यहां के आराध्य देवों को प्रणाम करता हूं. संतला माता को भी प्रणाम. इतने बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में मां डाट काली का आशीर्वाद मिला. उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने के बाद 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है. आज से प्रगति में एक और उपलब्धि जुड़ी है. इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा. बाबा केदार के दर्शन के बाद मेरे मुंह से निकला था. ये प्रोजेक्ट उत्तराखंड को नई गति देगा. इससे गाजियाबाद, बागपत, बड़ौत, शामली, सहारनपुर को भी बहुत फायदा होगा.
बाबा साहेब अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
इस दौरान पीएम मोदी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर उनको श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो निर्णय लिए वो संविधान को पूरी तरह लागू करने वाले हैं. आर्टिकल 370 हटने के बाद आज पूरे देश मे संविधान लागू है. उत्तराखंड ने संविधान की भावना को आगे बढ़ाकर पूरे देश को राह दिखाई है. हमारी सरकार आज हर गरीब वंचित को सच्चा सामाजिक न्याय देने में जुटी है. इसलिए बाबा साहब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की भरपूर वकालत करते थे.
#WATCH देहरादून, उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज देश में पर्व त्योहार की उमंग है। विभिन्न हिस्सों में नए वर्ष का आगमन हुआ है। मैं देशवासियों को बैसाखी, बोहाग बिहू और पुथांडु की शुभकामनाएं देता हूं। अगले कुछ ही दिनों में यमुनोत्री गंगोत्री, बाबा केदारनाथ और… https://t.co/8Ym1Iw2JMk pic.twitter.com/QBTET1u0Gi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
प्रगति के नए द्वार हैं इकोनॉमिक कॉरिडोर
पीएम मोदी ने आगे कहा कि इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रगति के नए द्वार हैं, गेटवे हैं, डोर हैं. इनसे उम्मीदों की डोर भी जुड़ी हुई है. यह Economic Corridor सड़क के अलावा नए-नए व्यापार और कारोबार का मार्ग बनाते हैं, गोदामों और फैक्ट्रियों के लिए आधार तैयार करते हैं. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से भी इस पूरे क्षेत्र का कायाकल्प होने जा रहा है.