Live TV
Search
Home > देश > Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर घमासान, दिल्ली में बैरिकेडिंग और हिरासत पर संजय सिंह का हमला

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर घमासान, दिल्ली में बैरिकेडिंग और हिरासत पर संजय सिंह का हमला

Delhi Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है. इसको लेकर दिल्ली में CJP समेत तमाम पार्टियां मिलकर प्रदर्शन कर रही हैं. इसके कारण दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

Written By:
Last Updated: October 10, 2026 12:28:48 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi Protest: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार, 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. राजधानी के कई इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती, बैरिकेडिंग और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दिल्ली के हालात की तुलना आपातकाल से करते हुए कहा कि एक व्यक्ति को बचाने के लिए पूरे देश को छावनी में बदल दिया गया है.

संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘सिर्फ एक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए पूरे देश को छावनी में बदल दिया गया है. दिल्ली को बंद कर दिया गया है और यहां आने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया है, जिससे इमरजेंसी से भी बदतर हालात बन गए हैं.’ उन्होंने चुनाव में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. संजय सिंह के मुताबिक, आम आदमी पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन का समर्थन कर रही है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है. संजय सिंह ने साफ कहा कि कार्रवाई की आशंका के बावजूद उनकी पार्टी प्रदर्शन जारी रखेगी.

हिरासत में ध्रुव राठी और दिपके

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार सुबह लगभग 7:10 बजे गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया. वहीं, CJP से जुड़े अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को भी फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है. दिल्ली में फिरोजशाह रोड समेत प्रदर्शन स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने लोगों को रोका और कुछ प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर ले जाया गया.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि पूरा मामला कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के आह्वान से जुड़ा है. प्रदर्शनकारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं. कहा जा रहा है कि इस बार SIR से लगभग 13 करोड़ लोगों के नाम काटे गए हैं. वहीं प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा है.

रेल और मेट्रो पर असर

पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के हजारों जवान तैनात किए गए हैं. रेल तथा मेट्रो सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा है. 175 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की गई हैं. वहीं लगभग 45 मेट्रो स्टेशन पर आवागमन पूरी तरह से बंद है. इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

MORE NEWS