Live TV
Search
Home > देश > दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर के विमान में लगी आग, 6 लोग हुए घायल, टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर के विमान में लगी आग, 6 लोग हुए घायल, टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा

Indira Gandhi International Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर के एक विमान में आग लग गयी. यह विमान दिल्ली से अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरने वाला था. विमान के रनवे पर गति पकड़ते ही उसके एक इंजन से असामान्य आवाज आने लगी और देखते ही देखते उसमें आग की लपटें दिखाई देने लगीं.

Written By:
Last Updated: April 26, 2026 12:09:54 IST

Mobile Ads 1x1

Indira Gandhi International Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्विस एयर की फ्लाइट एलएक्स 147 के इंजन से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं. जानकारी के अनुसार फ्लाइट के टेकऑफ के दौरान उसके इंजन में अचानक खराबी आ गई और आग लग गई. 

इस दुर्घटना में कम से कम 6 यात्रियों के घायल होने की खबर आई है. हालांकि इस आग पर जल्दी ही काबू प् लिया गया. पायलट और ग्राउंड स्टाफ की तत्परता के चलते एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई.

क्या है पूरा मामला 

सूत्रों के अनुसार, स्विस एयर का यह विमान दिल्ली से अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरने ही वाला था. जिस समय विमान रनवे पर गति पकड़ रहा था, उसी दौरान उसके एक इंजन से असामान्य आवाज आने लगी और जब तक कोई कुछ समझ पाता देखते ही देखते उसमें से आग की लपटें दिखाई देने लगीं. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पायलट ने तुरंत टेकऑफ रोक दिया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी.

कुछ ही समय में एयरपोर्ट पर मौजूद दमकल विभाग और आपातकालीन सेवाएं तुरंत दुर्घटना स्थल पर आ गईं. दमकल विभाग ने कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया और इसके बाद विमान को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया.

यात्रियों में अफरातफरी 

फ्लाइट में आग देखकर यात्री डर गए और उनमें अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान 6 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्स्कों ने सभी घायलों की हालत स्थिर बताई है और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, विमान में 232 यात्री सवार थे. वह दिल्ली से ज्यूरिख जा रहा था. घटना के बाद कुछ समय के लिए रनवे संचालन प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई.

दुर्घटना का कारण 

विमानन कंपनी और संबंधित एजेंसियों ने इस दुर्घटना के कारण की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में इंजन में तकनीकी खराबी को आग लगने का कारण माना जा रहा है. इसके अलावा विशेषज्ञों की टीम विमान के ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है जिससे घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.

MORE NEWS