Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Watch Video: घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन! ढोल-नगाड़ों के साथ देहरादून से शामली आई युवती

Watch Video: घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन! ढोल-नगाड़ों के साथ देहरादून से शामली आई युवती

Watch Video: उत्तर प्रदेश के शामली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां देहरादून की एक युवती खुद दुल्हन बनकर ढोल-नगाड़ों के साथ अपने कथित प्रेमी के घर बारात लेकर पहुंच गई, जो अब चर्चा में है.

Written By:
Published: November 20, 2026 11:56:59 IST
Last Updated: November 20, 2026 11:56:59 IST

Mobile Ads 1x1

Watch Video: उत्तर प्रदेश के शामली में गुरुवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे कस्बे में चर्चा छेड़ दी. आमतौर पर दूल्हा घोड़ी चढ़कर दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचता है लेकिन यहां कहानी बिल्कुल उलट थी. देहरादून की एक युवती खुद दुल्हन बनकर ढोल-नगाड़ों के साथ अपने कथित प्रेमी के घर बारात लेकर पहुंच गई. हाथों में वरमाला और बैनर लिए युवती ने साफ ऐलान कर दिया कि वह शादी करके ही वापस जाएगी. हालांकि जिस युवक के लिए यह पूरी बारात निकाली गई थी, वह घर पर मिला ही नहीं.

दुल्हन लेकर आई बारात

यह अनोखा मामला शामली के एलम कस्बे का है. युवती अपनी मां, बहनों और मामी के साथ युवक के घर पहुंची थी. उसके साथ ढोल बजाने वाले भी थे. सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उस बैनर ने खींचा, जिस पर लिखा था- ‘दुल्हन लेकर आई बारात’… बैनर में युवती को घोड़ी पर और युवक को डोली में बैठा हुआ दिखाया गया था. देहरादून से बारात लेकर पहुंची दुल्हन और बदली परंपरा जैसे संदेशों ने लोगों को हैरान कर दिया.

2016 से था रिश्ता

युवती का दावा है कि उसका एलम निवासी युवक के साथ 2016 से प्रेम प्रसंग चल रहा है. उसने बताया कि 2019 में युवक की बहन की शादी के दौरान वह तीन दिन तक उसके घर भी रही थी. हालांकि, इसके बाद युवक ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी. कई महीनों तक संपर्क नहीं होने पर युवती ने 2021 में देहरादून के एक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. उसका आरोप है कि इसके बाद युवक ने शादी का भरोसा दिया लेकिन बाद में फिर बातचीत बंद कर दी.

घर पहुंची बारात लेकिन दूल्हा गायब!

गुरुवार को जब युवती बारात लेकर पहुंची तो युवक की भाभी ने कथित तौर पर खुशी में नाचने का नाटक किया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. युवती ने दावा किया कि युवक घर के अंदर छिपा हुआ है. पुलिस ने घर में तलाश भी की लेकिन वह नहीं मिला. बाद में पुलिस युवती और उसके परिजनों को एलम चौकी ले गई.

गाजियाबाद में तय है युवक की शादी

बताया जा रहा है कि युवक की शादी गाजियाबाद में तय हुई है. शुक्रवार को मढ़ा और शनिवार को बारात जानी है. युवती का कहना है कि वह उसी युवक से शादी करना चाहती है, जिसने उससे विवाह का वादा किया था. वहीं, युवक के भाई का दावा है कि उसका भाई युवती से शादी नहीं करना चाहता और पुराने मामले में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है.

ये भी पढ़ें: AAP नेता के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने चलाईं 6 गोलियां; राज्यपाल के घर के पास वारदात से मचा हड़कंप

MORE NEWS