Live TV
Search
Home > क्राइम > ‘मैनें कई हिंदू लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध…’, आरोपी शाहिद का कबूलनामा वीडियो सामने, हाथ जोड़ गिड़गिड़ाया

‘मैनें कई हिंदू लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध…’, आरोपी शाहिद का कबूलनामा वीडियो सामने, हाथ जोड़ गिड़गिड़ाया

Kolhapur Shahid Video Confession: वीडियो में माफ़ी मांगते हुए शाहिद कहते हैं कि मेरा नाम शाहिद समीर सनादी है. मैं शिरोली ग्राम पंचायत के पास, कागले गली में रहता हूं. मैंने कई हिंदू लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए. मैंने उनके अश्लील फ़ोटो और वीडियो अपने फ़ोन में सेव कर रखे थे. अब मैं उन सभी को डिलीट कर रहा हूं.

Written By:
Last Updated: 2026-04-28 17:44:59

Mobile Ads 1x1
Kolhapur Accused Shahid Confession Video: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में लड़कियों के शोषण से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसे लव जिहाद के नजरिए से भी देखा जा रहा है. आरोपी शाहित समीर सनादी ने अपने गुनाहों को कबूल कर लिया है और माफी मांगते हुए उसने एक वीडियो शेयर किया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 
 
वायरल वीडियो में आरोपी शाहिद ने हाथ जोड़कर और पूरी विनम्रता से गिड़गिड़ाते हुए उसने कई खुलासे किए है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि आरोपी ने अपने कबूलनामे में क्या-क्या बताया है और वह लड़कियों को अपने जाल में कैसे फंसाता था.
 
वायरल वीडियो में आरोपी का कबूलनामा

वीडियो में माफ़ी मांगते हुए शाहिद कहते हैं कि मेरा नाम शाहिद समीर सनादी है. मैं शिरोली ग्राम पंचायत के पास, कागले गली में रहता हूं. मैंने कई हिंदू लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए. मैंने उनके अश्लील फ़ोटो और वीडियो अपने फ़ोन में सेव कर रखे थे. अब मैं उन सभी को डिलीट कर रहा हूं. सकल हिंदू समाज (संयुक्त हिंदू समाज) ने मुझे मेरे कामों की गंभीरता साफ़ तौर पर समझा दी है. अब से, मैं किसी भी हिंदू महिला या लड़की के साथ ऐसा कोई भी गलत काम नहीं करूंगा. मैं किसी भी हिंदू लड़की पर हाथ नहीं उठाऊंगा.
 
शाहिद ने 10 लड़कियों को बनाया था अपना शिकार

एक 20 साल की महिला ने राजारामपुरी पुलिस स्टेशन में शाहिद के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है. जैसे ही यह मामला हटकानंगले पुलिस को सौंपा गया, उन्होंने 22 साल के आरोपी शाहिद समीर सनादी को गिरफ़्तार कर लिया. एक अदालत ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. शाहिद ने उस युवती के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया था, उस घटना का वीडियो बनाया था, और उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर किया था.
 
हिंदुत्व संगठनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने इसी तरह लगभग 10 लड़कियों को निशाना बनाया है. इस मामले ने पूरे शहर में भारी गुस्सा पैदा कर दिया है. इस यौन उत्पीड़न और अश्लील वीडियो कांड के विरोध में, कोल्हापुर का शिरोली गाँव आज पूरी तरह से बंद है. शिरोली के निवासियों ने, विभिन्न संगठनों के सहयोग से, इस घिनौने काम के विरोध में पूरे गाँव को बंद रखने का आह्वान किया है.
 
कैसे बनाता था लड़कियों को अपना शिकार?

शाहिद लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता था. वह सोशल मीडिया पर 18 से 22 साल की लड़कियों से दोस्ती करता था और उन्हें प्यार के जाल में फंसा लेता था. एक बार जब लड़कियां शाहिद के जाल में फंस जाती थीं, तो वह उन्हें कोल्हापुर और शिरोली के लॉज में बुलाता था. वहां, शाहिद उन लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था. इन मुलाकातों से पहले ही, शाहिद लॉज के कमरों में कैमरे लगा चुका होता था. नतीजतन, वह हर लड़की के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था और उन्हें अपने पास सुरक्षित रख लेता था. इसके बाद, वह ब्लैकमेल करने लगता था, जिसका नतीजा यह हुआ कि उन लड़कियों का बार-बार यौन शोषण किया गया.

MORE NEWS