<
Categories: देश

दिल्ली की तरह मुंबई में भी होगा प्रोटेस्ट? मनोज जरांगे से मिले अभिजीत दिपके, क्यों अहम है मुलाकात?

Abhijit Dipke and Manoj Jarange Meeting: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. जालना के अंतरवाली सराटी में मनोज जरांगे पाटील की भूख हड़ताल पर हैं. वहीं दिपके ने उनसे मुलाकात की है.

Abhijit Dipke and Manoj Jarange Meeting: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर सियासी हलचल बढ़ा रहा है. जालना के अंतरवाली सराटी में मनोज जरांगे पाटील की भूख हड़ताल जारी है और आंदोलन के अगले चरण को लेकर समर्थकों की नजर अब मुंबई की ओर है. इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की जरांगे से मुलाकात ने इस पूरे मामले को और चर्चा में ला दिया है.

अभिजीत दिपके शुक्रवार को अंतरवाली सराटी पहुंचे और उन्होंने मनोज जरांगे से मुलाकात की. दिपके पहले ही मराठा आरक्षण आंदोलन के समर्थन में अपना रुख साफ कर चुके हैं. उनका कहना है कि जरांगे की मांग गलत नहीं है और सरकार को बातचीत के जरिए इस मुद्दे का रास्ता निकालना चाहिए.

क्यों खास है जरांगे-दिपके की मुलाकात?

इस मुलाकात को सिर्फ एक सामान्य मुलाकात के तौर पर नहीं देखा जा रहा है. इसकी एक वजह दोनों नेताओं के आंदोलनों के बीच पहले से बना जुड़ाव भी है. बताया गया है कि जब अभिजीत दिपके आंदोलन कर रहे थे, तब मनोज जरांगे उनके समर्थन में दिल्ली पहुंचे थे. अब दिपके का अंतरवाली सराटी पहुंचकर जरांगे से मिलना इस रिश्ते को एक नया राजनीतिक और सामाजिक संदर्भ देता है. जरांगे की प्रमुख मांग मराठा समुदाय के पात्र लोगों को कुनबी प्रमाण-पत्र और उससे जुड़े अधिकार दिलाने की है. सरकार की ओर से कुनबी रिकॉर्ड और प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया को लेकर कदम उठाने की बात कही गई है लेकिन आंदोलनकारी पक्ष अभी पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। यही वजह है कि जरांगे का अनशन लगातार जारी है.

मुंबई कूच पर भी नजर

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आंदोलन का अगला पड़ाव क्या होगा? जरांगे पहले ही मुंबई में आंदोलन की बात कह चुके हैं. अंतरवाली सराटी में समर्थकों के जुटने के बाद 12 सितंबर को आगे की रणनीति पर फैसला होने की उम्मीद है. इसी दौरान मुंबई कूच की तारीख को लेकर भी तस्वीर साफ हो सकती है. जरांगे का कहना है कि वह सरकार के प्रतिनिधिमंडल का इंतजार नहीं कर रहे हैं और आंदोलन अपनी योजना के मुताबिक आगे बढ़ेगा. ऐसे में दिपके की मुलाकात के बाद उनका रुख क्या रहता है और 12 सितंबर को क्या रणनीति बनती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं. अगर मुंबई में आंदोलन पहुंचता है, तो महाराष्ट्र की सियासत पर इसका असर और तेज हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Bank Strike Today: 5 दिनों तक बैंक से जुड़े काम में आ सकती है दिक्कत, PNB-SBI ने दी अहम जानकारी

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…

Last Updated: October 1, 2026 18:22:22 IST

GRP कर्मियों ने गुटखा मिलने पर एक व्यक्ति से लूटे 6,000 रुपये, वीडियो बनाने पर हो गए फरार, करतारपुर स्टेशन पर हुई घटना

एक यात्री ने आरोप लगाया कि जीआरपी कर्मियों ने उसे 10,000 रुपये के गुटखा जुर्माने…

Last Updated: October 1, 2026 18:17:40 IST

संविधान पे चर्चा 4.0 में पारुल विश्वविद्यालय में विधिज्ञों ने संविधान पर की परिचर्चा

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…

Last Updated: October 1, 2026 18:07:29 IST