Bank Strike Today: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम पूरा करना है और इसके लिए ब्रांच जाने की जरूरत पड़ सकती है, तो आपको इस काम को निपटाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (UFBU) ने आज (शुक्रवार, 11 सितंबर, 2026) देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है, जिसके कारण बहुत से बैंक आज बंद हैं. इसके बाद शनिवार, 12 सितंबर और रविवार 13 सितंबर को बैंक की छुट्टियां होंगी, जिसके कारण ये इंतजार एक दिन की बजाय तीन दिन का हो गया है.
वहीं कुछ राज्यों में इंतजार और बढ़ सकता है. कुछ राज्यों में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर बैंक की छुट्टी रह सकती है. ऐसे में आपका बैंक का काम एक नहीं बल्कि 5 दिन के डिले पर जो सकता है.
11 सितंबर को क्यों है हड़ताल?
UFBU ने बैंकिंग सेक्टर में सुधारों से जुड़ी अपनी मांगों के तहत हड़ताल की घोषणा की है. बैंकिंग सेक्टर की तरफ से मांग की जा रही है कि बैंकिंग हफ्ता पांच दिनों का होना चाहिए. साथ ही परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम की भी समीक्षा की जाए. बता दें कि यूनियनों ने सरकार से पांच दिन का बैंकिंग हफ़्ता शुरू करने के अपने वादे को पूरा करने का आग्रह किया है.
11 सितंबर को बैंक खुले या बंद?
जानकारी के अनुसार, बैंकों ने ज़रूरी सेवाएं चालू रखने के लिए इंतज़ाम किए हैं लेकिन ग्राहकों को ब्रांच से जुड़े कामों में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे ज़रूरी ट्रांज़ैक्शन पहले ही पूरे कर लें और प्रस्तावित हड़ताल के दौरान डिजिटल बैंकिंग चैनलों, ऑटोमेटेड टेलर मशीनों (ATM) और अन्य उपलब्ध सेवाओं का इस्तेमाल करें.
PNB ने शेयर किया पोस्ट
An important advisory, please take a note!#PNB #Banking #Advisory pic.twitter.com/SgKc35Gus6
— Punjab National Bank (@pnbindia) September 10, 2026
इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक ने भी 11 सितंबर की हड़ताल के बारे में ग्राहकों के लिए एक एडवाइज़री जारी की है. PNB ने पोस्ट में लिखा, ‘ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे हड़ताल के दौरान ज़रूरी ट्रांज़ैक्शन के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करें, जिसमें UPI पेमेंट, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, ATM और ADWM शामिल हैं.’
SBI ने दी जानकारी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से X पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने कहा कि हड़ताल के दिनों में ब्रांच और ऑफिस का कामकाज सामान्य बनाए रखने के लिए ज़रूरी इंतज़ाम किए हैं. SBI ने अपने ग्राहकों को यह भी चेतावनी दी है कि 11 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल के कारण बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है.