होम / दिल्ली में 27 जून तक पहुंच सकता है मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें उत्तर भारत में कब मिलेगी लू से राहत?

दिल्ली में 27 जून तक पहुंच सकता है मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें उत्तर भारत में कब मिलेगी लू से राहत?

Naresh Kumar • LAST UPDATED : June 12, 2022, 6:27 pm IST

इंडिया न्यूज, New Delhi News: Weather News : दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों और पूर्वी गोवा, कोंकण तथा कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। कई राज्यों में तो प्री-मानसून की बारिश भी होनी शुरू हो गई है।

इसके अलावा उत्तर भारत में 15 जून तक भीषण लू चलने के आसार जताए जा रहे है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) से मिली जानकारी अनुसार कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में 27 जून के आसपास दस्तक दे सकता है मानसून

एक रिपोर्ट में अनुसार 15 जून तक दिल्ली, हरियाणा, उत्तर पश्चिमी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बने रहने की आशंका है।

वहीं मौसम विभाग ने 2 दिन तक हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है। वहीं दिल्ली में 27 जून के आसपास मानसून पहुंच सकता है।

यूपी के कई जिलों में तापमान 46 डिग्री

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर अभी भी जारी है। सूबे के कई जिलों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर बिहार में बारिश तो दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी

बिहार के मौसम की बात करें तो अभी यहां अलग-अलग इलाकों का मौसम अलग-अलग है। एक ओर जहां उत्तर बिहार के इलाकों में बारिश हो रही है, तो वहीं दक्षिणी बिहार में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने अब 48 घंटे के भीतर प्रदेश के 10 जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं।

ये भी पढ़े :  पश्चिम बंगाल में बवाल जारी, बीजेपी नेता गिरफ्तार

ये भी पढ़े :  यूपी में 304 उपद्रवी गिरफ्तार, रांची हिंसा का ताना-बाना भी उत्तर प्रदेश में बुना गया

ये भी पढ़े :  सुनियोजित दंगों का मास्टरमाइंड कौन?, दंगा करने के लिए मिली एक समय व एक ही दिन कमांड

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

हमारे साथ जुड़ें :  TwitterFacebook | YouTube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT