Live TV
Search
Home > देश > लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग ओवरडोज से 2 छात्रों की मौत, नशे के कहर से हिल गई मुंबई!

लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग ओवरडोज से 2 छात्रों की मौत, नशे के कहर से हिल गई मुंबई!

Drug Overdose Case: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. जहां लाइव कॉन्सर्ट में 3 से 4 हजार युवा इकट्ठा हुए थे. जहां ड्रग्स के ओवरडोज से 2 छात्रों की मौत हो गई है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: April 14, 2026 12:50:39 IST

Mobile Ads 1x1

Mumbai Drug Overdose Case: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग ओवरडोज से 2 छात्रों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह लाइव कॉन्सर्ट मुंबई के गोरेगांव में ऑर्गनाइज़ किया गया था. इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे. इस कॉन्सर्ट में आए छात्रों ने ड्रग्स लिए थे. लेकिन इन ड्रग्स का ओवरडोज लेने से उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसमें से 2 छात्रों की इलाज के दौरान मौत हो गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, 11 अप्रैल को मुंबई के पश्चिमी उपनगर गोरेगांव इलाके में एक लाइव म्यूज़िक कॉन्सर्ट ऑर्गनाइज़ किया गया था.

3 से 4 हजार युवा हुए थे इकट्ठा

इस प्रोग्राम के लिए तीन से चार हज़ार युवा इकट्ठा हुए थे. इस म्यूज़िक कॉन्सर्ट के दौरान कुछ युवा ज़्यादा शराब और ड्रग्स लेने की वजह से परेशान हो गए. तबीयत बिगड़ने की वजह से इनमें से 2 युवाओं को इलाज के लिए मुंबई के जोगेश्वरी में हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. एक लड़के को इलाज के लिए गोरेगांव वेस्ट के लाइफ लाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

लाइफ लाइन हॉस्पिटल में इलाज करा रहे युवक की आज इलाज के दौरान मौत हो गई. हालांकि, ट्रॉमा केयर हॉस्पिटल से लड़कियों को डिस्चार्ज किए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

एक लड़की की हुई मौत

आखिरकार, आज दोपहर एक लड़की की मौत हो गई और दूसरी का अभी भी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. इस लड़की की हालत गंभीर है. इस बारे में वनराई पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. मृतक छात्राओं के ब्लड सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिली है. इस घटना के सामने आने के बाद मुंबई में हड़कंप मच गया है. वनराई पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

MORE NEWS