Live TV
Search
Home > देश > Noida Protest Violence: सड़कों पर फिर छिड़ा संग्राम! नोएडा में मजदूर vs पुलिस; फिर बेकाबू हुए हालात

Noida Protest Violence: सड़कों पर फिर छिड़ा संग्राम! नोएडा में मजदूर vs पुलिस; फिर बेकाबू हुए हालात

Noida Protest Violence: नोएडा से फिर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल सोमवार को नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद, एक बार फिर मंगलवार सुबह कई जगहों पर मज़दूरों ने पुलिस पर पत्थरबाज़ी की.

Written By: Heena Khan
Last Updated: 2026-04-14 11:34:06

Mobile Ads 1x1

Noida Protest Violence: नोएडा से फिर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल सोमवार को नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद, एक बार फिर मंगलवार सुबह कई जगहों पर मज़दूरों ने पुलिस पर पत्थरबाज़ी की. बता दें कि मज़दूरों के इन प्रदर्शनों के बीच, स्थिति एक बार फिर तनावपूर्ण हो गई है. जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 121 में, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिससे कई पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए. इस घटना के दौरान, कई बसों और बाकी वाहनों की खिड़कियां भी तोड़ दी गईं. बिगड़ती स्थिति को देखते हुए, पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को काबू में लाने के पूरे-पूरे प्रयास किए. 

क्यों आई दुबारा लाठी-डंडे चलाने की नौबत 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेक्टर 80 में जबरदस्त पत्थरबाज़ी देखने को मिली, जिनका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जहां पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की और पत्थर फेंकने वालों को बुरी तरह खदेड़ा. ऐसी घटनाएं कल से लगातार देखने को मिल रही हैं. जिसकी वजह से पूरे नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. साथ ही बता दें कि नोएडा के सेक्टर 70 में भी मज़दूरों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संग्राम छिड़ा और लाठी डंडे चलाने की नौबत आ  गई. हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को संभालने का काम किया और भीड़ को शांत कराया. पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

किस फक्ट्री के बाहर हो रहा हंगामा 

सोमवार हुई झड़प के बाद मंगलवार को, सेक्टर 63 में स्थित एक फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में मज़दूर इकठ्ठा हो गए. जिसके बाद रिपोर्टों के मुताबिक, कर्मचारी फैक्ट्री में अपनी हाज़िरी लगाने आए थे, ऐसा इसलिए क्योंकि फैक्ट्री प्रबंधन ने एक नोटिस लगाया था जिसमें महीने की 15 तारीख तक छुट्टी घोषित की गई थी. इतना ही नहीं मज़दूरों को डर था कि अगर वे अपनी हाज़िरी दर्ज नहीं कराएंगे तो उनकी सैलरी काट ली जाएगी, वहीं नतीजतन, वो फैक्ट्री के गेट पर पहुंचे. स्थिति का जायज़ा लेते हुए, पुलिस और प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC) मौके पर पहुंची, मज़दूरों को समझाया-बुझाया और उन्हें वापस भेज दिया.

MORE NEWS