Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > दिल्ली-गाजियाबाद-मुंबई तक फैला हनीट्रैप का जाल, शिकंजे में 500 से ज्यादा महिलाएं, कैसे बनाई साजिश

दिल्ली-गाजियाबाद-मुंबई तक फैला हनीट्रैप का जाल, शिकंजे में 500 से ज्यादा महिलाएं, कैसे बनाई साजिश

Delhi Romance Scam: हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े हनीट्रैप का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. उसने अब तक 500 से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया है. वो उनसे दोस्ती कर शादी का झांसा देकर ठगी करता था.

Written By: Deepika Pandey
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-16 14:53:42

Mobile Ads 1x1

Delhi Romance Scam: दिल्ली पुलिस ने हाल ही में एक बड़े हनीट्रैप और रोमांस स्कैम का पर्दाफाश करते हुए एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो अब तक 500 से ज्यादा महिलाओं को अपने झांसे में ले चुका है. ये आरोपी महाराष्ट्र के अयान तनवीर की कारगुजारियों से मिलता-जुलता है. अयान तनवीर लड़कियों को फंसाता था और फिर उनका यौन शोषण करता था और वीडियो बना लेता था. वो उन महिलाओं को ब्लैकमेल कर देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था. वो अब तक 180 लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है. 

500 से ज्यादा महिलाओं को बनाया शिकार

वहीं अब दिल्ली पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया, उसने 500 से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया है. हालांकि वो महिलाओं को जाल में फंसाकर उनसे ठगी और उगाही करता है. आरोपी महिलाओं को डेटिंग और मैट्रिमोनियल के जरिए अपने जाल में फंसाता था. वो अलग-अलग नाम, पहचान और पेशा बताकर महिलाओं को शिकार बनाता था. अब तक आरोपी 500 से ज्यादा लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है और उनसे लगभग 2 करोड़ रुपये की ठगी और उगाही कर चुका है.

क्या है लड़कियों को फंसाने का टेक्निक

आरोपी की पहचान उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल निवासी 35 वर्षीय आनंद कुमार के रूप में हुई है. आरोपी डेटिंग और  मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहता था. वो अलग-अलग लड़कियों को अलग-अलग प्रोफेसर बताता था. वो कभी बिजनेसमैन, कभी डॉक्टर, तो कभी फिल्म प्रोड्यूसर बन जाता था. वो महिलाओं से बात करते-करते धीरे-धीरे उनका भरोसा जीतता है और शादी का झांसा देता था और फिर उनसे पैसे मांगना शुरू कर देता था. 

महिला ने की शिकायत

इसके बारे में हाल ही में एक महिला ने शिकायत की, जिसके बाद इसका खुलासा हुआ. उसने साइबर थाने में बताया कि ‘वैभव अरोड़ा’ नाम के एक शख्स ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल के जरिए उससे संपर्क किया. इसके बाद धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाकर लगभग 7 लाख रुपये ठग लिए. आरोपी ने पहले इंस्टाग्राम पर बातचीत की और इसके बाद दोनों की बात व्हाट्सएप पर शुरू हो गई. कई मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते हुए महिला के साथ नजदीकी बढ़ाई और फिर शादी का वादा कर झांसी दिया. उसने आनंद नाम से फर्जी किरदार तैयार किया और पारिवारिक परेशानियों का हवाला देते हुए पैसे मांगे.

MORE NEWS