<
Categories: देश

रील बनाते हैं तो ये खबर ज़रूर पढ़ें! वरना लग सकता है 11,000 का जुर्माना

Car Reel Video: सोशल मीडिया की लोकप्रियता आज इस कदर बढ़ चुकी है कि लोग कहीं भी और कभी भी रील्स बनाने से नहीं चूकते। लेकिन ये लापरवाही कभी-कभी गंभीर नतीजों में बदल सकती है।

Sambalpur viral video: सोशल मीडिया (Social Media) पर रील्स (Reels) बनाने का क्रेज आज हर उम्र के लोगों में देखा जा सकता है। लेकिन जब यह जुनून ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के साथ जुड़ता है, तो न केवल खुद की बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में पड़ जाती है। ओडिशा (Odisha) के संबलपुर ज़िले के रेढाखोल इलाके से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां रील बनाने की लापरवाही ने एक परिवार को सीधे 11 हज़ार रुपये के जुर्माने तक पहुँचा दिया।

वायरल हुआ वीडियो

यह घटना तब उजागर हुई जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक महिला अपने चार बच्चों के साथ कार की पिछली सीट पर बैठकर रील बना रही थी। कार हाईवे पर तेज़ रफ्तार से दौड़ रही थी और इस दौरान महिला व बच्चे किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं पहना था। गाड़ी उनके पति चला रहे थे। यह पूरा वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया।

राज्य परिवहन विभाग को शिकायत की दर्ज

वीडियो सामने आने के बाद एक सतर्क नागरिक ने राज्य परिवहन विभाग को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। मामला नेशनल हाईवे नंबर 55 का था। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की और कार मालिक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹11,000 का चालान जारी कर दिया।

यातायात नियमों का उल्लंघन

परिवहन विभाग के अनुसार, इस मामले में कई गंभीर यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया जिसमें सीट बेल्ट न लगाना, तेज़ रफ्तार में यात्रा के दौरान ध्यान भटकाना और बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी। विभाग ने स्पष्ट किया कि कानून सभी पर समान रूप से लागू होता है। चाहे कोई रील बना रहा हो या कोई अन्य गतिविधि कर रहा हो, सुरक्षा नियमों की अनदेखी की सजा तय है। यह घटना उन लोगों के लिए चेतावनी है जो सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और व्यूज़ पाने की चाह में जोखिम उठाते हैं। रील्स और वीडियो बनाना शौक हो सकता है, लेकिन ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना नासमझी है, जो कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकती है।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

ऋषभ पंत ने किया ऐसा काम, जिसे देख इमोशनल हुए LSG के मालिक संजीव गोयनका, वायरल हुआ खास मोमेंट

Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…

Last Updated: April 6, 2026 10:52:33 IST

दिल्ली में पहली बार होगी पेड़ों की गणना, केंद्र ने जारी किए ₹2.9 करोड़; 3 चरणों में पूरा होगा काम

Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…

Last Updated: April 6, 2026 10:49:06 IST

राज कपूर से ‘नफरत’ 38 साल कमरे में गुजारे, भारत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया

Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…

Last Updated: April 6, 2026 10:50:03 IST

SDM Jyoti Maurya: फिर जागी मोहब्बत! एक हुए SDM ज्योति मौर्या और पति आलोक, हर सुबह होगी अब साथ

SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं  SDM ज्योति मौर्य…

Last Updated: April 6, 2026 10:38:49 IST

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 10:19:22 IST

CSK की लगातार 7वीं शिकस्त… मैच के बाद छलका ऋतुराज गायकवाड़ का दर्द, इस खिलाड़ी को बताया दोषी

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…

Last Updated: April 6, 2026 10:17:43 IST