Live TV
Search
Home > देश > सोशल मीडिया पर गहनों की चमक दिखाना पड़ा भारी! Influencer के घर में चोरों ने लगा दी सेंध

सोशल मीडिया पर गहनों की चमक दिखाना पड़ा भारी! Influencer के घर में चोरों ने लगा दी सेंध

Tamilnadu news: एक इंफ्लुएंसर अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पैसों और गहनों की वीडियो डालती रहती थी. हाल ही में चोरों ने उसके घर से करोड़ों का माल चोरी कर लिया. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

Written By:
Last Updated: September 27, 2026 17:13:51 IST

Mobile Ads 1x1

Tamilnadu news: सोशल मीडिया पर अपनी महंगी लाइफस्टाइल दिखाना तमिलनाडु की एक महिला इंफ्लुएंसर को भारी पड़ गया. नागरकोइल की रहने वाली यूट्यूबर और सोशल मीडिया क्रिएटर मधुमिता के घर कथित तौर पर लगभग 1 करोड़ रुपये की चोरी हो गई. बताया जा रहा है कि चोर घर से बड़ी मात्रा में सोने और डायमंड के गहनों के साथ नकदी भी ले गए.

मधुमिता के सोशल मीडिया अकाउंट पर लाखों लोग जुड़े हुए हैं. वह अक्सर अपने वीडियो और इंस्टाग्राम रील्स में महंगे गहने, कैश और अपनी लग्जरी लाइफ से जुड़ी चीजें दिखाती थीं. उनके कुछ पुराने वीडियो भी अब चर्चा में हैं. एक वीडियो में वह अपने छोटे बच्चे पर 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां बरसाती नजर आई थीं. एक अन्य वीडियो में उन्होंने हर महीने सोना खरीदने की बात भी कही थी.

अकाउंट जांच रही पुलिस

अब पुलिस इस सोशल मीडिया कंटेंट को भी जांच का हिस्सा बना रही है. शक है कि चोरों ने इंटरनेट पर मौजूद इन वीडियो से घर में रखी कीमती चीजों और परिवार की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई हो सकती है.

परिवार बाहर गया और हो गई चोरी

बताया जा रहा है कि जिस वक्त परिवार घर से बाहर गया हुआ था, उसी दौरान चोरों ने नागरकोइल के वीआईपी गार्डन इलाके में स्थित मकान को निशाना बनाया. घर में घुसने के बाद बदमाशों ने अलमारी और तिजोरी को खंगाला और कीमती सामान लेकर फरार हो गए. परिवार जब वापस पहुंचा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर लगभग 118 से 120 सोवरन के सोने-डायमंड के गहने और 50 हजार रुपये कैश गायब मिले. चोरी किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

5 पुलिस टीमें जांच में जुटीं

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी. फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है. पुलिस ने जांच के लिए 5 विशेष टीमें भी बनाई हैं.

ये भी पढ़ें: Viral Video: चलती ट्रेन में यात्री ने फर्श पर किया पेशाब, गुस्साए लोगों ने जमकर की धुनाई

MORE NEWS