तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू और मेगास्टार चिरंजीवी ने भारत के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ के सफल लॉन्च पर स्काईरूट एयरोस्पेस को बधाई दी. महेश बाबू ने कहा कि भारत को अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयों तक पहुंचते देख उन्हें गर्व महसूस हो रहा है. हैदराबाद की स्पेस कंपनी के लिए यह मिशन एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है.
महेश बाबू ने दी बधाई
अभिनेता महेश बाबू ने अपनी खुशी शेयर करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का इस्तेमाल किया और टीम की कड़ी मेहनत और पक्के इरादे की तारीफ की. उन्होंने लिखा, ‘इंडिया सितारों तक पहुंच रहा है और कामयाब हो रहा है. हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस की हमारी युवा टीम पर बहुत गर्व है #Vikram1 का अपने पहले ही मिशन में ऑर्बिट में पहुँचना हमारे प्राइवेट स्पेस सेक्टर की काबिलियत और लगन का सबूत है. स्काईरूट एयरोस्पेस और इस कामयाबी में अपना दिल लगाने वाले हर एक इंसान को बधाई.’
चिरंजीवी ने भी दी शुभकामनाएं
मेगास्टार चिरंजीवी ने भी मिशन की सफलता का जश्न मनाया. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए स्काईरूट एयरोस्पेस, ISRO और IN-SPACe को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘आज भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है. भारत के पहले प्राइवेट तौर पर बनाए गए ऑर्बिटल रॉकेट #Vikram1 के सफल लॉन्च पर स्काईरूट एयरोस्पेस, ISRO और IN-SPACe को दिल से बधाई.’
My heartfelt congratulations to every winner at the 72nd National Film Awards. 👏🇮🇳
Congratulations to #Sukumar on winning Best Screenplay for #Pushpa2.
My dear @mammukka, heartfelt congratulations on winning the Best Actor award for the fourth time. What an extraordinary…
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) July 18, 2026
एसएस राजामौली ने क्या कहा?
एसएस राजामौली ने भी अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘भारत से ऑर्बिट तक! @SkyrootA ने VIKRAM-1 के साथ इतिहास रच दिया है, यह भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट है जो ऑर्बिट में पहुंचा है, जिसे हैदराबाद की एक टीम ने बनाया है, जिसकी औसत उम्र सिर्फ 28 साल है… युवा भारत यही करने में सक्षम है। बहुत गर्व है… पूरी टीम को बधाई. जय हिंद.’
From India to orbit! 👏🏻👏🏻@SkyrootA has scripted history with VIKRAM-1, India’s first private rocket to reach orbit, built by a Hyderabad-based team whose average age is just 28… This is what young India is capable of. Immensely proud… Congratulations to the whole team. Jai…
— rajamouli ss (@ssrajamouli) July 19, 2026