Live TV
Search
Home > देश > Aaj Ka Mausam 1 May 2026: किन 11 राज्यों में होगी तूफानी बारिश, घर से निकलने से पहले जान लें IMD का लेटेस्ट अलर्ट

Aaj Ka Mausam 1 May 2026: किन 11 राज्यों में होगी तूफानी बारिश, घर से निकलने से पहले जान लें IMD का लेटेस्ट अलर्ट

Aaj Ka Mausam 1 May 2026: मई महीने की शुरुआत बदलते मौसम के साथ होगी. अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी है.

Written By:
Last Updated: April 30, 2026 19:25:19 IST

Mobile Ads 1x1

Aaj Ka Mausam 1 May 2026:  पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है. पश्चिमी विक्षोभ का असर वीकेंड तक जारी रहेगा. इसके चलते उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल चुका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, शुक्रवार  (1 मई, 2026) को दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 11 राज्यों में एक बार फिर से तूफानी बारिश होगी. इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है. कुछ राज्यों में बारिश के साथ ओले भी गिरने की संभावना है. ओलों की बारिश किसानों की दिक्कत बढ़ा सकती है. वहीं, मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना है. 

कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश होने का अलर्ट है. दक्षिण भारत की बात करें तो केरल, कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी अगले 24-36 घंटों के दौरान बारिश और गरज-चमक के आसार हैं. पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना स्काईमेट वेदर की ओर से जताई गई है. राजस्थान के जोधपुर, अलवर, सीकर, चुरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, हनुमानगढ़ और झुंझुनू में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी है.

यूपी-बिहार में क्या होगी बारिश?

अगले 24 घंटे  के दौरान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, अमेठी, सोनभद्र, सुल्तानपुर, अलीगढ़ और फुरसतगंज में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है. यूपी में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. उधर, यूपी से सटे बिहार की बात करें तो IMD के मुताबिक,  38 में से 19 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जबकि 19 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी  किया गया है. कुछ जिलों में  आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है. 

पर्वतीय राज्यों में कैसा रहेगा मौसम 

पर्वतीय राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. शुक्रवार 1 मई को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल के अलावा बागेश्वर, नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश हो सकती है.  वहीं, हिमाचल प्रदेशको राजधानी शिमला चंबा, मंडी, लाहौल स्पीति, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा और ऊना में बारिश के साथ तूफान आने की संभावना जताई गई है.   

MORE NEWS