Live TV
Search
Home > देश > Dhruv Rathi Detained: CJP Protest से पहले हिरासत में ध्रुव राठी? दिल्ली पुलिस का एख्शन शुरू; अब क्या होगा?

Dhruv Rathi Detained: CJP Protest से पहले हिरासत में ध्रुव राठी? दिल्ली पुलिस का एख्शन शुरू; अब क्या होगा?

Dhruv Rathi Detained: यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लिए जाने की खबर है. इससे पहले उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी.

Written By:
Last Updated: 2026-10-10 10:14:47

Mobile Ads 1x1

Dhruv Rathi Detained: यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में पुलिस ने हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने यह कार्रवाई की. हालांकि, उन्हें किस मामले में हिरासत में लिया गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. गुरुवार को ध्रुव राठी बेंगलुरु में SIR के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे. वहीं, शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले पुलिस की इस कार्रवाई की खबर सामने आई है. 

पुलिस हिरासत में  ध्रुव राठी 

इससे पहले शुक्रवार को ध्रुव राठी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों से CJP के प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लोगों से जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में हिस्सा लेने का आग्रह किया था. हालांकि, हिरासत में लिए जाने की वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा सख्त

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि दक्षिणी जिले समेत पूरी दिल्ली में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है. दिल्ली की सीमाओं पर जांच की जा रही है, ताकि बिना अनुमति आने वाले लोगों को रोका जा सके.

दिल्ली पुलिस ने किए खास इंतजाम

डीसीपी अनंत मित्तल के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है. इसके लिए दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर करीब 12 पुलिस पिकेट बनाए गए हैं. इसके अलावा जिले के अंदर भी कई जगह पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बाहरी पुलिस चौकियों की भी मदद ली जा रही है.

ये भी पढ़ें:  CJP Jantar Mantar Protest: स्कूल, बैंक, बाजार या शराब…आज क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? जानें यहां

25 हजार पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल तैनात

CJP प्रदर्शन को देखते हुए करीब 25 हजार पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. पुलिस प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए बॉडी कैमरों का इस्तेमाल कर रही है, जो अंधेरे में भी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं. इसका मकसद प्रदर्शन के दौरान होने वाली घटनाओं को रिकॉर्ड करना और जरूरत पड़ने पर वीडियो सबूत पेश करना है. इसके अलावा दिल्ली की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और मेट्रो स्टेशनों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: Jantar Mantar Gen Z Protest: दिल्ली जाने का है प्लान? 250 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट

MORE NEWS