Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > बांग्लादेश में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नामक भैंसे का जलवा; ईद पर हो सकती है कुर्बानी

बांग्लादेश में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नामक भैंसे का जलवा; ईद पर हो सकती है कुर्बानी

Bangladesh News: बांग्लादेश में ईद-उल- जुहा के मौके पर "डोनाल्ड ट्रंप" नामक दुर्लभ अल्बिनो भैंसे की धूम रही. गुलाबी रंग, सुनहरे बाल वाले इस भैंसे का वजन लगभग 600 से 700 किलो तक है.

Written By:
Last Updated: May 27, 2026 16:42:39 IST

Mobile Ads 1x1

Bangladesh News: बांग्लादेश में ईद-उल- जुहा के मौके पर “डोनाल्ड ट्रंप” नामक दुर्लभ अल्बिनो भैंसे की धूम रही. गुलाबी रंग, सुनहरे बाल वाले इस भैंसे का वजन लगभग 600 से 700 किलो तक है. गौरतलब है कि, यह भैंसा कुर्बानी के लिए 3.25 लाख में खरीदा गया. इसे देखने के लिए नारायणगंज में लोगों की भारी भीड़ देखने को उमड़ी पड़ी जिसके फलस्वरुप यह  ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नामक भैंसा देखते ही देखते लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन गया. 

कैसे पड़ा भैंसे का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप’ 

जानकारी के अनुसार यह भैंसा बांग्लादेश के नारायणगंज जिले में स्थित राबेया एग्रो फार्म में रखा गया था. फार्म मालिक जियाउद्दीन मृधा ने बताया कि उनके छोटे भाई ने मजाक में इसका नाम “डोनाल्ड ट्रंप” रख दिया था, जो कि सुनहरे बाल और ट्रंप के हेयरस्टाइल माफिक दिखाई दे रहे थे. इसके बाद यह नाम मशहूर हो गया. और लोगों का हूजूम इसे देखने के लिए उमड़ पड़ा.

भैंसे की खासतौर पर की जाती रही है देखभाल 

फार्म मालिक के अनुसार, ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नामक भैंसे का विशेष ध्यान रखा जाता रहा है, इस भैंसे को दिन में तीन से चार बार नहलाया जाना, चार बार भोजन देना और सुनहरे बालों को सजाना संवारना शामिल है.

कुर्बानी के लिए 3.25 लाख में बिका अल्बिनो भैंसा

जानकारी के अनुसार भैंसे का वजन 600 किलो के आसपास मापा गया. और उन्होनें 550 टका प्रति किलोग्राम के हिसाब से इस भैंसे का सौदा तय कर लिया. इस्लामिक मान्यता के अनुसार, कुर्बानी का यह त्योहार पैगंबर इब्राहिम की आस्था और बलिदान की याद में मनाया जाता है, जिसमें जानवर की कुर्बानी देकर उसका मांस जरूरतमंदों में बांटा जाता है।

सोशल मीडिया पर जलवा है बरकरार 

सोशल मीडिया पर इस भैंसे को लेकर काफी मजेदार बातें हो रही है, जैसे कि कुछ लोग कह रहे है कि यह भैंसा ‘डोनाल्ड ट्रंप’ के जैसा दिखता है. कुछ लोगों ने कुर्बानी को लेकर भी भावनात्मक टिप्पणियां दी तो कुछ लोगों ने इसे दुर्लभ भैंसे की भी संज्ञा दी है. सुनहरे बालों और हेयरस्टाइल की भी खूब चर्चा हो रही है. फिलहाल ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नामक यह अल्बिनो भैंसा ईद-उल-जुहा पर लोकप्रियता और धार्मिक परंपराओं का अनूठा प्रतीक बन गया है.

MORE NEWS