इंटरनेट पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल (Video and Pictures Goes Viral) हो रही हैं, जिसमें मछुआरों (Fisherman) का एक समूह एक विशालकाय मृत व्हेल (Dead Whale) के साथ पोज़ देते और तस्वीरें खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं.
Watch the viral moment that shocked the internet/Picture Source: Social Media Platform 'X'
Watch the viral moment that shocked the internet: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद मानवीय संवेदनाओं और प्रकृति के प्रति हमारे व्यवहार पर एक गंभीर बहस छेड़ गई है. दरअसल, यह घटना एक मरी हुई व्हेल (Dead Whale) के साथ मछुआरों द्वारा खींची गई तस्वीरों से जुड़ी है, जिससे देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूटा है.
वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कुछ मछुआरे समुद्र तट पर या अपनी नाव के पास एक विशालकाय मृत व्हेल के शरीर पर चढ़कर या उसके बगल में खड़े होकर हंसते हुए पोज़ देते हुए नज़र आ रहे हैं. इतना ही नहीं, जैसे ही ये तस्वीरें इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर शेयर की गईं, दुनिया भर के वन्यजीव प्रेमियों और पर्यावरणविदों ने इसे “असंवेदनशील और अपमानजनक” करार कर अपना गुस्सा जाहिर किया.
दरअसल, लोगों का मानना है कि मृत जीव चाहे वह कितना भी विशाल क्यों न हो, उससे भी सम्मान मिलना चाहिए. एक शव को ‘फोटो प्रोप’ (सजावट की वस्तु) की तरह इस्तेमाल करना मानवीय क्रूरता को पूरी तरह से दर्शाता है. व्हेल समुद्र के पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) का एक बेहद ही महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. उनकी मृत्यु दुखद है, न कि जश्न मनाने या सेल्फी लेने का किसी प्रकार का कोई अवसर.
इतना ही नहीं, वायरल वीडियो के बाद विशेषज्ञों ने चेतावनी देते हुए कहा कि मृत व्हेल के शरीर के अंदर गैसें जमा हो जाती हैं, जिससे वह किसी भी समय फट (Explode) सकता है. इसके साथ ही, मृत शरीर से संक्रमण फैलने का खतरा भी सबसे ज्यादा होता है.
फिलहला, इस घटना से एक बात को यह साफ है कि “सेल्फी कल्चर” के काले पक्ष को उजागर किया है, जहां लोग लाइक और शेयर पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. कई यूजर्स ने संबंधित अधिकारियों से उन मछुआरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की सख्त से सख्त मांग की है.
Asha Bhosle Most Controversial Song: विवाद के बावजूद आशा भोसले की अनोखी आवाज़ और गाने…
10,000 Steps Myth: बहुत से लोगों को लगता है कि दिन के 10,000 स्टेप पूरा…
Guess This Horror Series: वैसे तो बहुत सी डरावनी फिल्में है लेकिन अगर आपको सच्ची…
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया का त्याेहार लोगोंं के लिए विशेष महत्व रखता है,मान्यता…
Kanika Sharma Viral Video: इन्फ्लुएंसर कनिका शर्मा ने दूसरे धर्मममें शादी की और तबसे न…
Box Office Collection: रिलीज के 25 दिन बाद भी 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका…