<

New York News: न्यूयॉर्क में कुदरत का अनोखा करिश्मा,  5.9 किलो के ‘सुपर बेबी’ का जन्म, अस्पताल के इतिहास का टूटा रिकॉर्ड

अमेरिका के न्यूयॉर्क के क्यूगा मेडिकल सेंटर (Cayuga Medical Center) में एक असाधारण घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने 5.9 किलोग्राम वजन के बच्चे को जन्म दिया है.

5.9 Kg Baby Born In New York: अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहने वाली टेरिका और उनके पति शॉन को अंदाजा तो था कि उनका बच्चा थोड़ा बड़ा हो सकता है, लेकिन जब ‘शॉन जूनियर’ का वजन 13 पाउंड (5.9 किलो) निकला, तो डॉक्टर भी दंग रह गए. दरअसल, आमतौर पर नवजात शिशुओं का वजन 2.5 से 3.5 किलो के बीच होता है, लेकिन शॉन जूनियर ने इन मानकों को पीछे छोड़ दिया. तो वहीं, दूसरी तरफ मां ने मजाकिया लहजे में कहते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे उन्होंने सीधे 3 महीने के बच्चे को जन्म दिया हो, क्योंकि उसे नवजात के कपड़े फिट ही नहीं आ रहे हैं. 

अस्पताल प्रशासन के लिए भी यह दिन ऐतिहासिक रहा. तो वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक तस्वीर में शॉन जूनियर के साथ उसी दिन जन्मी नन्हीं मार्गोट को देखा जा सकता है, जिसका वजन शॉन के मुकाबले बेहद कम (1.8 किलो) था. हालांकि,  दो अलग-अलग शारीरिक बनावट वाले इन बच्चों के एक साथ जन्म ने अस्पताल के स्टाफ और इंटरनेट यूजर्स को भी पूरी तरह से हैरान कर दिया है. 

हर जन्म की अपनी अनोखी कहानी

सेंट्रलस हेल्थ की निदेशक रॉबिन टॉर्गाल्स्की ने इस घटना को सुंदरता का उदाहरण बताया. जिसपर उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि चाहे बच्चा 4 पाउंड का हो या 13 पाउंड का, चिकित्सा टीम हर स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहती है.

तो वहीं, दूसरी तरफ अस्पताल ने दोनों परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शॉन जूनियर और मार्गोट की यह जोड़ी हमेशा के लिए इस अस्पताल की यादों में दर्ज हो गई है. फिलहाल, इस अनोखी कहानी की दुनिया भर में चर्चा की जा रही है. 

Darshna Deep

Recent Posts

आम खरीदते समय जरूर अपनाएं ये ट्रिक, केमिकल वाले फलों की ऐसे करें पहचान, जानें तरीका

गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…

Last Updated: May 21, 2026 20:16:44 IST

Yamaha Aerox-E vs VIDA VX2: कम बजट में फीचर्स के साथ मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस, कंपैरिजन में समझें अंतर

दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…

Last Updated: May 21, 2026 19:04:35 IST

Toyota Fortuner vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

अगर आप फॉर्च्यूनर और Mercedes-Benz CLA को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख…

Last Updated: May 21, 2026 19:02:28 IST

वह चोट में भी खेलने को तैयार… शेन वॉट्सन ने किसके लिए कहा ऐसा? किसे खुद की परवाह नहीं…

शेन वॉटसन ने वरुण चक्रवर्ती की तारीफ करते हुए कहा कि वह पैर में चोट…

Last Updated: May 21, 2026 18:57:38 IST

‘उनको वर्ल्ड कप जरूर खिलाओ…’ रिकी पोंटिंग को रोहित-विराट पर पूरा भरोसा, बोले- बाहर नहीं कर सकते

रिकी पोंटिंग ने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को 2027 वर्ल्ड कप…

Last Updated: May 21, 2026 18:44:43 IST

दिल्ली पुलिस ने साइबर नेटवर्क का किया भंडाफोड़, हनीट्रैप गिरोह का भी खुलासा, 89 लोगों के खिलाफ एक्शन

दिल्ली पुलिस ने देश भर में साइबर क्राइम करने वाले गिरोह का बंडाफोड़ किया है.…

Last Updated: May 21, 2026 18:27:10 IST