<

Warning: जिम में की जाने वाली ये 5 बड़ी गलतियां, जो दिल की सेहत को पहुंचा सकती हैं गंभीर नुकसान

Gym Workout Mistakes: यदि आप रेग्यूलर जीम जाते हैं तो यह खबर आपके लिए सही है. जीम के दौरान न करें ये पांच गलतीयां, नहीं तो हो सकते हैं भारी नुकसान.

Gym Workout Mistakes: आज के दौर में हर कोई अपने आप को हेल्दी और फिट रखने की कोशिश करता है. इसके लिए बड़ी संख्या में लोग जीम, वर्कआउट और योगा की तरफ रुख कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं, जीम में वर्कआउट के दौरान की जाने वाली एक 5 गलतियां आपके हृदय स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है. तो चलिए जानते हैं, ये कौन सी गलतियां है.

आवश्यकता से ज्यादा वर्कआउट करना

अक्सर लोग ऐसा करते हैं, कि जतनी उनकी क्षमता होती है उससे ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं. और क्षमता बढ़ाए बिना ज्यादा वर्कआउट हृदय के लिए घातक हो सकता है. कई रिसर्च में इस बात का पता चला है कि आवश्यकता से ज्यादा एक्सरसाइज आपके हार्ट हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं को जन्म दे सकती है.

एक्सरसाइज के अनुसार आराम नहीं करना

आप जीतना एक्सरसाइज करते हैं उसके अनुसार आपकी शरीर रिकवरी भी मांगती है. जिसके लिए पोषणयुक्त आहार और रिकवरी के लिए आराम की जरूरत होती है. यदि आप शरीर को पर्याप्त आराम नहीं देते हैं तो इससे हृदय रोग और ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ता है. सप्ताह में कम से कम एक या दो दिन हैवी वर्कआउट से बचें.

शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट कम

ज्यादा एक्सरसाइज करने से आपके शरीर से पसीना आता है और जरूरी मिनरल्स निकल जाते हैं. और इलेक्ट्रोलाइट्स हृदय को सुचारू रुप से काम करने के लिए बहुत आवश्यक है.शरीर में इसकी कमी होने से चक्कर आना, कमजोरी की समस्या होने के साथ हार्ट पर दबाव बढ़ सकता है. यदि आप ज्यादा देर तक वर्कआउट करते हैं तो पानी पीते रहें.

एक्सरसाइज गलत तरीके से करना

गलत तरीके से वर्कआउट करना न सिर्फ आपके पोस्चर को खराब करता है बल्कि आप हार्ट को भी नुकसान पहुंचाता है. रिचर्च में यह भी पाया गया है कि हैवी वेट उठाते समय ब्रीदिंग तरीका भी बीपी पर असर डाल सकता है. ऐसे में शुरुआती दौर में ट्रेनर की सहायता लें और वर्कआउट का सही तरीका सीखें.

शरीर के चेतावनी संकेतों को अनदेखा करना

किसी भी व्यक्ति के लिए यह सबसे साधारण और घातक गलती है. जो व्यक्ति के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है. यदि सामान्य वर्कआउट के दौरान आपको किसी भी प्रकार की असामानता शरीर में दिखे, जैसे- सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, अनियमित धड़कन, या कुछ और तो इसे हल्के में न लें. तत्काल डॉक्टर से परामर्श करें.

Vipul Tiwary

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

बंदर के डर से पूरी गली हो गई खाली, दादी की दादागिरी भी फेल; आप मत देखना यह वीडियो

Monky Attack Viral Video: दिल्ली में बंदर द्वारा एक बुजुर्ग महिला पर हमला करने का…

Last Updated: April 1, 2026 12:17:03 IST

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की आई आंधी, वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ के पार; 13वें दिन फिल्म ने छापे इतने रुपये

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए…

Last Updated: April 1, 2026 12:08:14 IST

1 या 2 अप्रैल क्या है चैत्र पूर्णिमा सही तिथि? जानें उदया तिथि, व्रत नियम और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

Chaitra Purnima 2026: हिंदू धर्म में चैत्र पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व होता है,इस साल…

Last Updated: April 1, 2026 11:55:31 IST

महिला ने CV की जगह भेज दिया Blinkit का इनवॉइस, लिखा, ‘मैं अपनी सबसे बड़ी…’, हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

सोशल मीडिया पर एक महिला का मजेदार कन्फेशन वायरल हो गया है, जिसमें उसने जॉब…

Last Updated: April 1, 2026 11:42:40 IST

MAH MBA CET Admit Card 2026: महाराष्ट्र एमबीए सीईटी एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, यहां से करें डाउनलोड

MAH MBA CET Admit Card 2026 Date: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल जल्द ही…

Last Updated: April 1, 2026 11:39:47 IST

खूबसूरत एक्ट्रेस को वैन में बुलाया, डायरेक्टर रंजीत ने किया विलेन वाला काम फिर…

Director Ranjith: मलयालम इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार…

Last Updated: April 1, 2026 11:37:22 IST