Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > AC Water Precautions: क्या इनवर्टर बैटरी में डाल सकते हैं ‘एसी का पानी’? कहां-कहां इस्तेमाल करने पर है ‘सख्त मना’!

AC Water Precautions: क्या इनवर्टर बैटरी में डाल सकते हैं ‘एसी का पानी’? कहां-कहां इस्तेमाल करने पर है ‘सख्त मना’!

AC Water Precautions: गर्मियों में ज्यादातर लोग AC से निकलने वाली पानी को इन्वर्टर की बैटरी और कार धोने के लिए इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एयर कंडीशनर के पानी को हर जगह इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं होता. पानी की बर्बादी रोकने के चक्कर में कहीं आप अपना ही नुकसान न कर बैठें, इसलिए जान लीजिए एसी के पानी को कहां इस्तेमाल करना चाहिए और कहां नहीं. ये है सही तरीका-

Written By:
Last Updated: 2026-04-25 13:18:02

Mobile Ads 1x1

AC Water Precautions: गर्मी का पारा बढ़ते ही ज्यादातर घरों में एयर कंडीशनर की खपत भी बढ़ जाती है. एसी का जितना ज्यादा यूज होगा, इससे उतना ज्यादा पानी निकलने लगता है. कई लोग इस पानी को बहा देते हैं, जबकि कुछ पानी को बर्बाद करने के बजाए, इसे पौधे में, वॉशिंग मशीन में, कार धोने या इनवर्टर की बैटरी में इस्तेमाल करने का सोचते हैं. यदि आपके मन में भी कुछ ऐसा विचार है तो सावधान हो जाएं! पहले जान लें कि एसी के पानी को हर एक काम में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. खासतौर पर बिजली से चलने वाले उपकरणों में AC का पानी डालने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. यहां जानें कैसे- 

क्यों है खतरनाक?

बेशक एसी का पानी क्रिस्टल क्लीयर होता है, लेकिन इसे इनवर्टर की बैटरी में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. ऐसा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि एसी का पानी हवा में मौजूद नमी से बनता है, जिसमें धूल, माइक्रो पार्टिकल्स और कई तरह के बैक्टीरिया भी पाए जाते हैं, जिसके कारण ये पूरी तरह शुद्ध नहीं होता.

वहीं इनवर्टर की बैटरी में डिल्टिल्ट वाटर यानी शुद्ध पानी डालने को कहा जाता है, जो बारिश के दिनों में भी जमा किया जाता है. यही कारण है कि इनवर्टर की बैटरी में एसी का पानी डालने की सख्त मना ही होती है. इससे बैटरी की क्षमता और लाइफस्पैन कम हो सकता है. बैटरी खराब होने की संभावना भी रहती है.

क्या पौधों में डाल सकते हैं?

कुछ लोग एसी का पानी बहाने के बजाए इसे पौधों में डाल देते हैं, जबकि ऐसा करने से पौधों की ग्रोथ पर असर हो सकता है. दरअसल, एसी के पानी में मिनरल्स नहीं होते. ये हवा में मौजूद नमी और बैक्टीरिया के जरिए मिलता है, इसलिए एसी के पानी में गंदगी, फंगस और काई बनने की संभावना अधिक होती है.

क्या कपड़े धो सकते हैं?

कपड़ों को साफ पानी से धोने की सलाह दी जाती है, क्योंकि एसी के पानी में पहले से ही माइक्रो डर्ट, बैक्टीरिया और मिट्टी के सूक्ष्म कण होते हैं, जो कपड़ों को साफ करने के बजाए उसे और भी गंदा कर सकते हैं. इससे कपड़ों की सफाई पर असर पड़ सकता है, इसलिए एसी के पानी को कपड़े धोने में यूज करने से बचना चाहिए. 

कहां यूज कर सकते हैं AC का पानी?

एसी का पानी पूरी रह से खराब नहीं होता. बस इसमें मौजूद धूल के कण और बैक्टीरिया से कुछ समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन आप इसे यूंही न बहाएं. 

  • एसी के पानी से घर की साफ-सफाई जैसे-बाथरूम धोना, फर्श की धुलाई और पोंछा आदि में यूज कर सकते हैं.
  • कार या बाइक को धुलने के लिए भी एसी के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • एसी के पानी को कूलर और टॉयलेट सीट में डाल सकते हैं.
  • एक्वेरियम और टाइल्स की सफाई में एसी का पानी इस्तेमाल के लायक रहता है.
  • लेकिन, इसे खाना बनाने, बर्तन धोने और कपड़े धुलने में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है. 

MORE NEWS