Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > केले के पत्तों में खाना खाने के हैं गजब के फायदे, स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी जादू, जानें कारण

केले के पत्तों में खाना खाने के हैं गजब के फायदे, स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी जादू, जानें कारण

साउथ इंडिया के लोग केले के पत्तों पर भोजन करना पसंद करते हैं. केले के पत्तों पर भोजन करना न केवल स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसे कई जगहों पर थाली की तरह इस्तेमाल किया जाता है.

Written By:
Last Updated: May 1, 2026 18:03:35 IST

Mobile Ads 1x1

Banana Leaf Benefits: साउथ इंडिया में केले के पत्तों पर खाना खाया जाता है. ये खाना पत्तों पर परोसने के बाद स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. कई इलाकों में खाना परोसने ही नहीं, बनाने के लिए और खाने को लपेटकर रखने के लिए भी केले के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है. दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में केले के पत्तों को खाना खाने का पारंपरिक तरीका माना जाता है. केले के पत्तों का इस्तेमाल खाना परोसने के लिए थाली की तरह किया जाता है. 

केले के पत्तों पर खाने का प्रचलन

दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में पुराने समय से केले के पत्तों पर खाना खाने का प्रचलन है. लोग इनमें भोजन करना काफी पसंद करते हैं. केले के पत्ते प्राकृतिक और बायोडिग्रेडेबल होते हैं और बड़ी मात्रा में उपलब्ध भी हैं. इस तरह वे एनवायरनमेंट-फ्रेंडली विकल्प हैं. दूसरी चीज की केले के पत्ते काफी बड़े होते हैं और उनमें खाना परोसना आसान होता है. अगर आपके पास परोसने के लिए बहुत सी चीजें हैं, तो वो आसानी से बड़े पत्तों पर आ जाती हैं. केले के पत्ते वाटरप्रूफ होते हैं और लिक्विड को बाहर जाने से रोकते हैं. 

केले के पत्तों पर खाने के फायदे

  • केले के पत्तों में भोजन करना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. इन पत्तों में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो एंटीऑक्सिडेंट होते हैं. ऐसे में जब गर्म खाना परोसा जाता है, तो कुछ पॉलीफेनोल्स खाने में ट्रांसफर हो जाते हैं. 
  • केले के पत्तों में प्राकृतिक रोगाणुरोधी गुण पाए जाते हैं, जो भोजन के हानिकारक बैक्टीरिया को मारते हैं. इससे बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.
  • केले के पत्तों में पॉलीफेनोल्स के साथ ही विटामिन ए और सी जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. ऐसे में जब खाना केले के पत्तों पर रखा जाता है, तो उसके पोषक तत्व खाने में आ जाते हैं. इसकी मदद से खाने की न्यूट्रिशनल वैल्यू और भी बढ़ जाती है.
  • केले के पत्ते खाने का स्वाद भी बढ़ाते हैं. पत्तों में हल्की मिट्टी जैसा स्वाद आता है, जो खाने के स्वाद को बढ़ा देता है.
  • केले के पत्तों पर खाना खाने से पाचन क्रिया सही रहती है. साथ ही केले के पत्ते नॉन-टॉक्सिक होते हैं. इनमें किसी तरह का केमिकल नहीं पाया जाता.
  • केले के पत्ते पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते. ये डिस्पोजेबल प्लेटों के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं, जो सस्ते होते हैं.

MORE NEWS