Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > Bangkok Trip Budget: 30,000 या 50,000? बैंकॉक घूमने का है प्लान, फ्लाइट से होटल तक जानें पूरा खर्च

Bangkok Trip Budget: 30,000 या 50,000? बैंकॉक घूमने का है प्लान, फ्लाइट से होटल तक जानें पूरा खर्च

Bangkok Trip Budget: बैंकॉक घूमने का खर्च फ्लाइट, होटल, खाने और घूमने पर निर्भर करता है. 4-5 दिन की बजट ट्रिप लगभग ₹30,000 से ₹55,000 प्रति व्यक्ति में हो सकती है.

Written By:
Last Updated: August 31, 2026 09:27:16 IST

Mobile Ads 1x1

Bangkok Trip Budget: अगर आप अकेले या फिर अपने परिवार के साथ बैंकॉक (Bangkok) घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपके मन में यही सवाल आता होगा कि आखिर इस ट्रिप में कितना खर्च आएगा? क्योंकि देश से बाहर जाना, काफी खर्चे का काम होता है. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक अपने खूबसूरत मंदिरों, शानदार नाइट मार्केट, स्ट्रीट फूड और शॉपिंग के लिए काफी मशहूर है. 

बैंकॉक की यात्रा वो भी बजट में 

अधिकतर लोग बैंकॉक जाना खूब पसंद करते हैं. भारत से बैंकॉक की यात्रा बजट में भी की जा सकती है और लग्जरी तरीके से भी. ट्रिप का कुल खर्च आपकी फ्लाइट, होटल, खाने-पीने, लोकल ट्रांसपोर्ट और घूमने की जगहों पर निर्भर करता है. अगर आप 4 से 5 दिन के लिए बैंकॉक जा रहे हैं, तो सही प्लानिंग के साथ कम बजट में भी अच्छी ट्रिप का आनंद लिया जा सकता है. आइए जानते हैं कि इस ट्रिप के लिए कितना खर्चा आएगा

ऐसे तैयार करें अपनी ट्रिप का बजट

  • फ्लाइट का किराया (Flights): भारत से बैंकॉक की राउंड-ट्रिप यानी आने-जाने का फ्लाइट का खर्च लगभग 15,000 रुपये से 22,000 रुपये होता है, यदि आप इसे कुछ हफ्ते पहले बुक करते हैं.
  • होटल और आवास (Accommodation): बैंकॉक में बजट होटल या हॉस्टल का किराया 2,000 रुपये से 3,500 रुपये एक रात मिल जाता है.
  • खान-पान (Food): बैंकॉक स्ट्रीट फूड के लिए बहुत फेमस है. स्ट्रीट फूड और सामान्य रेस्टोरेंट में खाने का खर्च रोजाना लगभग 700 रुपये से 1,200 रुपये आता है. 
  • लोकल परिवहन (Local Transport): शहर के अंदर घूमने के लिए बीटीएस स्काईट्रेन, मेट्रो और बसों का इस्तेमाल करें. इसका खर्च 300 से 600 रुपये आएगा.
  • घूमना (Sightseeing): ग्रैंड पैलेस, बौद्ध मंदिर और सफारी वर्ल्ड जैसी जगहों के टिकटों और गाइडेड टूर पर लगभग 4,000 से 7,000 खर्च हो सकते हैं.
  • शॉपिंग (Shoping) : यदि आप थोड़ी खरीदारी और अन्य गतिविधियों को जोड़ते हैं, तो बजट में 5,000 से 10,000 रुपये रखें. 

ये भी पढ़ें: KBC 18: एक सवाल और गंवाए 1200000, चायवाले की बेटी से हुई भारी चूक; एक गलती और लाखों का नुकसान

बजट में करें शानदार ट्रिप 

भारत से बैंकॉक की 5 से 6 दिन की यात्रा का कुल खर्च प्रति व्यक्ति लगभग 40,000 रुपये  से 60,000 रुपये के बीच आता है.  बस आपको फालतू का खर्च करने से बचना होगा. क्योंकि ट्रिप पर जाना सबका मन होता है, लेकिन बजट हर ट्रिप के लिए काफी अहम चीज होती है. हर आम आदमी ट्रिप के लिए एक बजट लेकर चलता है, इसलिए फालतू खर्च करने से बचना चाहिए. इस प्लान के मुताबिक, आप बजट में बैंकॉक की यात्रा कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: फोन पर बात करते हुए 9 साल के बच्चे के उपर महिला ने चढ़ाया कार, बांद्रा में दिल दहला देने वाला हादसा

MORE NEWS