Funny Jokes In Hindi: आजकल जैसी हमारी दिनचर्या है, उसमें तनाव होना आम हो गया है. किसी पर काम करने का तनाव है तो किसी पर कराने का. हर दिन एक जैसी लाइफ बोरियत फील करा रही है. इससे निजात पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं. इसके बाद भी परेशानी कम होने का नाम नहीं लेती है. लेकिन, कुछ मजेदार जोक्स आपकी परेशानी को कम कर सकते हैं. इनको पढ़कर एक पल आप तनाव को भूल सकते हैं. एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है. ये मजेदार जोक्स आपके दिमाग के लिए थेरेपी का काम करेंगे. इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं हंसी के हंसगुल्ले. इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर…
दिन को खूबसूरत बना देंगे ये मजेदार जोक्स
- साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला
भाईसाहब आप बहुत किस्मत वाले हो
आदमी – एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर
से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो ?
साइकिल वाला- आज छुट्टी है तो साइकिल चला
रहा हूं नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं
- गुरुजी- बच्चों, बताओ पहले जिस जगह का नाम मद्रास था,
अब उसे किस नाम से जाना जाता है?
बच्चा- चैन्नई.
गुरुजी- बिलकुल सही जवाब, अब बताओ कि चैन्नई ही नाम क्यों रखा गया?
बच्चा- सर, वहां के लोग लुंगी पहनते हैं. और लुंगी को pant की तरह चैन नहीं होती,
इसलिए (चैन नहीं) चैन्नई ये नाम रखा गया.
- मरीज- ‘डॉक्टर साहब, मेरी दाई टांग में बहुत दर्द रहता है…’
डॉक्टर- ‘ये तो उम्र का तकाजा है…’
मरीज- ‘लेकिन मेरी बाई टांग की भी तो उम्र उतनी ही है
फिर दाई टांग में ही तकलिफ क्यों?’
- एक दस साल का बच्चा बहुत ध्यान से
एक किताब पढ़ रहा था
जिसका टाइटल था, ‘बच्चों का पालन-पोषण कैसे करें?
मां – तुम इस किताब को क्यों पढ़ रहे हो?
बच्चा – मैं ये देखना चाहता हूं कि
मेरा पालन-पोषण ठीक से हो रहा है या नहीं…
- एक गांव में किसी बुजुर्ग के मर जाने से
स्कूल में छुट्टी हो गई
स्कूल से आते वक्त बच्चों ने
2 बुजुर्गों को देखा तो एक बोला
देखो, दो छुट्टी आ रही है…
- अंग्रेज सिपाही से- इस आदमी का कान काट दो.
चोर- नहीं मेरा कान मत काटो, नही तो मैं अंधा हो जाऊंगा.
अंग्रेज- बेवकूफ कोई कान काटने से अंधा होता है.
चोर- अरे बेवकूफ कान काट देगा तो चश्मा क्या
तेरे बाप के कान पर लगाऊंगा.
- बेटा बियर पीकर घर लौटा था.
पापा की डांट से बचने के लिए लैपटॉप
खोलकर पढ़ने लगा.
पापा- बेटा तु फिर से पीकर आया है?
बेटा- नहीं पापा नही मै नही पिया हु….
पापा- तो फिर सूटकेस खोलकर
क्या पढ़ रहा है?