Live TV
Search
Home > क्रिकेट > रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं…ये खिलाड़ी है IPL इतिहास का बेस्ट पिक, जिसने खरीदा वो…

रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं…ये खिलाड़ी है IPL इतिहास का बेस्ट पिक, जिसने खरीदा वो…

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है. 15 साल के बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया. पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने उन्हें आईपीएल इतिहास की सबसे बेहतरीन खोज बताया.

Written By:
Last Updated: 2026-05-28 19:23:32

Mobile Ads 1x1
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. 15 साल के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस मुकाबले में वैभव ने केवल 29 गेंदों में 97 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी में चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिली.
मैच के बाद ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए वैभव को “आईपीएल इतिहास की सबसे बेहतरीन खरीद” बताया. राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था. उस समय दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुई कड़ी बोली के बाद राजस्थान ने इस युवा खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया था. तब वैभव केवल 13 साल के थे और माना जा रहा था कि फ्रेंचाइजी भविष्य के लिए निवेश कर रही है. हालांकि, बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने अपने पहले ही सीजन में सभी को प्रभावित कर दिया. आईपीएल करियर की पहली गेंद पर उन्होंने शार्दुल ठाकुर के खिलाफ छक्का लगाकर धमाकेदार शुरुआत की थी. आईपीएल 2025 में उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक रहा.

आईपीएल 2026 में वैभव का जलवा
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन और भी शानदार रहा है. वह इस समय 15 मैचों में 680 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. उनका स्ट्राइक रेट 230 से अधिक है, जो टी20 क्रिकेट में बेहद खास माना जाता है. इस सीजन में वैभव ने अब तक 65 छक्के लगाए हैं, जो किसी भी टी20 टूर्नामेंट में एक बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं.

लगातार टूट रहे हैं रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केवल 36 गेंदों में शतक लगाया था. इसके अलावा, वह तीन बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा भी कर चुके हैं. भारतीय बल्लेबाज के रूप में आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा 12 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है. साथ ही, वह टी20 इतिहास में एक टूर्नामेंट में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले किशोर बल्लेबाज बन गए हैं.

Tags:

MORE NEWS