Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > कीवी खाने के हैं गजब के फायदे, चेहरे पर ग्लो और वजन नियंत्रण करने में करेगा मदद, देखें फायदे

कीवी खाने के हैं गजब के फायदे, चेहरे पर ग्लो और वजन नियंत्रण करने में करेगा मदद, देखें फायदे

क्या आप जानते हैं कि कीवी फल का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. कीवी में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सेहत और त्वचा पर काफी असर डालते हैं.

Written By:
Last Updated: May 28, 2026 18:19:00 IST

Mobile Ads 1x1

Kiwi Benefits for Health: आज के समय में हर किसी को फिट रहना और चेहरे को दुरुस्त रखना काफी पसंद होता है. इसके लिए वे तरह-तरह की चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं. इसी तरह कीवी भी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. अगर आप रोज सुबह खाली पेट कीवी खाते हैं, तो इससे शरीर में कई जरूरी पोषक तत्व पहुंच जाते हैं. कीवी में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पूरी हेल्थ तक के लिए फायदेमंद होता है. 

कीवी खाने के हैं गजब के फायदे?

  • कीवी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है. सुबह के समय खाली पेट कीवी खाने से मौसमी बीमारियां और संक्रमण का खतरा कम हो जाता है.
  • कीवी में एक्टिनिडिन एंजाइम पाया जाता है, जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है. इससे आपको पेट फूलने और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.
  • कीवी में विटामिन सी और ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो चेहरे को चमकदार और स्वस्थ बनाते हैं. ये कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने और एंटी एजिंग लक्षणों को कम करने में मदद करता है.
  • कीवी में पोटैशियम पाया जाता है, जिसकी मदद से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट हेल्थ भी अच्छी रहती है. 
  • कीवी में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है, जो वजन कम करने में मदद करती है. इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख भी नहीं लगती. 
  • कीवी में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं.
  • कीवी में भरपूर मात्रा में फाइबर और पानी पाया जाता है, जो शरीर से टॉक्सिन्स निकालकर बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है.  ये गट हेल्थ को स्ट्रॉन्ग करने में भी मदद करता है.

ये भी पढ़ें: 29-30 मई को इन जगहों पर होगी बत्ती गुल, भीषण गर्मी में परेशान होंगे लोग! देखें लिस्ट

MORE NEWS