Funny Jokes In Hindi: आजकल जैसी हमारी दिनचर्या है, उसमें तनाव होना आम हो गया है. किसी पर काम करने का तनाव है तो किसी पर कराने का. हर दिन एक जैसी लाइफ बोरियत फील करा रही है. इससे निजात पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं. इसके बाद भी परेशानी कम होने का नाम नहीं लेती है. लेकिन, कुछ मजेदार जोक्स आपकी परेशानी को कम कर सकते हैं. इनको पढ़कर एक पल आप तनाव को भूल सकते हैं. एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है. ये मजेदार जोक्स आपके दिमाग के लिए थेरेपी का काम करेंगे. इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं हंसी के हंसगुल्ले. इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर…
हंसने पर मजबूर कर देंगे ये मजेदार जोक्स
- चिंटू- यह तो अच्छा है कि ‘ईसीजी’ मशीन सिर्फ ये बताती है कि दिल कैसे धड़कता है.
मिंटू- (हैरानी से) पर क्यों?
चिंटू- अगर यह बता देती कि किसके लिए धड़कता है तो अब तक न जाने कितनों के हाथ-पैर टूट गए होते…
- नौकर- सेठ जी छुट्टी दे दो, गांव जाना है.
सेठ जी- …पर क्यों जाना है गांव?
नौकर- गांव में मेरी शादी है इसलिए.
सेठ जी- …तो छुट्टी कितने दिनों की चाहिए?
नौकर- सेठ जी, ये तो बहू का चेहरा देखने के बाद ही तय कर पाऊंगा…
- पत्नी- सुनिए, शादी पर आपकी दी अंगूठी कहीं खो गई?
पति- मेरे कोट की जेब से भी 500 रुपये चोरी हो गए…
पत्नी- (मुंह बनाते हुए) ये दोगुना नुकसान हो गया.
पति- कोई बात नहीं, तुम्हारी अंगूठी मुझे मिल गई है.
पत्नी- (हैरानी से) सच्ची… पर कहां मिली?
पति- उसी जेब से जहां से मेरे 500 रुपये गायब हुए…
- गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड फेसबुक पर चैट कर रहे थे.
गर्लफ्रेंड- “मुझे एक चीज़ समझ नहीं आती कि ये बाबाजी का ठुल्लू क्या है?”
बॉयफ्रेंड- “तुमने मुझसे अपने बर्थडे पर एक रिंग मांगी थी! तो तुम्हें क्या मिला था?”
गर्लफ्रेंड- “कुछ नहीं!”
बॉयफ्रेंड- “यही होता बाबाजी का ठुल्लू!”
- एक खूबसूरत लड़की को सड़क पर तड़पता देख.
पप्पू बोला- कितना हसीन चेहरा, कितनी प्यारी आंखें…
दूर खड़ी लड़की की सहेली बोली- अरे ओ.
यहां Tik Tok की शूटिंग हो रही है…तेरी प्रेम कहानी की नहीं…
- डॉक्टर- आपका बेटा पागल कैसे हो गया?
पिता- साहब! वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था.
डॉक्टर- तो इससे पागलपन कैसे?
पिता- लोग बोलते थे थोड़ा खिसको, थोड़ा खिसको.. तभी से ये खिसक गया…
- एक रात अंग्रेजों के फौजी कैंप में
अंग्रेज फौजियों को मच्छर काट रहे थे।
एक फौजी ने सारी लाइट बंद कर दी
तभी रूम में जुगनू आ गया ।
अंग्रेज- ओ माय गॉड, इंडिया का मच्छर इतना एडवांस है, साला टॉर्च लेकर ढूंढ रहा है…
- टीचर- तुम पढ़ाई में बहुत कमजोर हो बेटे, मैं तुम्हारी उम्र में
मैथ्स के कठिन से कठिन सवाल हल कर लेता था
चिंटू- सर आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे इसलिए….
फिर शिक्षक ने दे दनादन…