Funny Jokes In Hindi: आजकल जैसी हमारी दिनचर्या है, उसमें तनाव होना आम हो गया है. किसी पर काम करने का तनाव है तो किसी पर कराने का. हर दिन एक जैसी लाइफ बोरियत फील करा रही है. इससे निजात पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं. इसके बाद भी परेशानी कम होने का नाम नहीं लेती है. लेकिन, कुछ मजेदार जोक्स आपकी परेशानी को कम कर सकते हैं. इनको पढ़कर एक पल आप तनाव को भूल सकते हैं. एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है. ये मजेदार जोक्स आपके दिमाग के लिए थेरेपी का काम करेंगे. इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं हंसी के हंसगुल्ले. इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर…
इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
सोनू- छोटी हाइट की लड़कियों को बड़ा फायदा होता है.
मोनू- वो कैसे
सोनू- बड़े होने के बाद भी रिश्तेदार पैसे देकर जाते हैं. कहते हैं ले बेटी कुरकुरे खा लेना…
शराब पीकर गिरते-पड़ते घर पहुंचे पति से पत्नी की नोकझोंक-
पत्नी- जो आदमी शराब पीकर घर आए मुझे उससे कोई हमदर्दी नहीं.
पति- जिसको रोज शराब पीने को मिल जाए उसे तुम्हारी हमदर्दी की जरूरत ही नहीं है…
बॉस ने जोक सुनाया तो पूरी टीम हंसने लगी, बस एक लड़का नहीं हंसा…
बॉस ने पूछा- क्या तुम्हें मेरा जोक समझ नहीं आया?
लड़का- सर, मेरा सलेक्शन दूसरी कंपनी में हो गया है…
नौकर- सेठ जी छुट्टी दे दो, गांव जाना है.
सेठ जी- …पर क्यों जाना है गांव?
नौकर- गांव में मेरी शादी है इसलिए.
सेठ जी- …तो छुट्टी कितने दिनों की चाहिए?
नौकर- सेठ जी, ये तो बहू का चेहरा देखने के बाद ही तय कर पाऊंगा…
एक दिन रज़िया ने 8 साल के बच्चे को सिगरेट पीते हुए देखा.
पिंकी बच्चे से- “क्या तुम्हारे पैरेंट्स को मालूम है कि तुम सिगरेट पीते हो?”
बच्चा धुआं छोड़ते हुए- “मोहतरमा, क्या आपके शौहर को मालूम है कि आप एक गैर मर्द से बातें कर रही हैं!
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड फेसबुक पर चैट कर रहे थे.
गर्लफ्रेंड- “मुझे एक चीज़ समझ नहीं आती कि ये बाबाजी का ठुल्लू क्या है?”
बॉयफ्रेंड- “तुमने मुझसे अपने बर्थडे पर एक रिंग मांगी थी! तो तुम्हें क्या मिला था?”
गर्लफ्रेंड- “कुछ नहीं!”
बॉयफ्रेंड- “यही होता बाबाजी का ठुल्लू!”
एक खूबसूरत लड़की को सड़क पर तड़पता देख.
पप्पू बोला- कितना हसीन चेहरा, कितनी प्यारी आंखें…
दूर खड़ी लड़की की सहेली बोली- अरे ओ.
यहां Tik Tok की शूटिंग हो रही है…तेरी प्रेम कहानी की नहीं…
लड़की दुकानदार से- आटा दे दीजिए भाइया.
दुकानदार- हमारे पास पतंजलि का है बेटा.
लड़की- मुझे तो आशीर्वाद चाहिए था.
दुकानदार- सदा सुखी रहो बेटा…
एक ताऊ मरने वाला था
घर वालों ने कहा
अब तो भगवान का नाम ले लो
ताऊ बोला- अब क्या नाम लेना
10-15 मिनट बाद तो
आमना-सामना हो ही जाएगा…
रामू एक पराई स्त्री से टकरा गया
वो बोली- देखकर नहीं चल सकते क्या
मैंने भी बोल दिया
मैं पराई स्त्री को नहीं देखता…